-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Indian Railway Announced Special Train For Diwali And Chhath Puja
दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफ़ा, खड़की-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के 10 फेरे
- Written By: अपूर्वा नायक
दिपावली और छठ महापर्व पर कई लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर की ओर लौटते है। इस मौके पर भारतीय रेलवे के द्वारा उत्तर और मध्य भारत के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया जा रहा है।

भारतीय रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर रेलवे ने उत्तर और मध्य भारत के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें हड़पसर-झांसी और खड़की-हिसार के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों की बुकिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। इन सभी ट्रेनों में एसी प्रथम, एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।
खड़की-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
मंडल द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट के मुताबिक, खड़की-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के कुल 10 फेरे सुनिश्चित किये गए हैं। ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार हर सोमवार शाम 5 बजे खड़की से रवाना होगी और अगले दिन रात 10 बजकर 25 मिनट पर हिसार पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
यह विशेष ट्रेन 13 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच चलेगी जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04725 हर रविवार सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर हिसार से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर खड़की पहुंचेगी और यह सेवा 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक जारी रहेगी ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला और चिंचवड रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें :-
साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल
साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कुल 20 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04716 हर रविवार रात 7 बजकर 35 मिनट पर 28 सितंबर से 30 नवंबर के बीच शिर्डी से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। जबकि वापसी ट्रेन संख्या 04715 हर शनिवार दोपहर डेढ़ बजे, 27 सितंबर से 29 नवंबर तक बीकानेर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे बजे शिर्डी पहुंचेगी। यह ट्रेन चूरू, सीकर, जयपुर, कोटा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड स्टेशनों पर ठहरेगी।
Indian railway announced special train for diwali and chhath puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














