-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Project Delayed Even In Bjp Stronghold Rto Flyover In Final Stage
भाजपा के गढ़ में भी प्रोजेक्ट लेट, अंतिम चरण में पहुंचा RTO फ्लाईओवर, संडे तक पूरा होगा काम?
- Written By: प्रिया जैस
RTO Flyover: नागपुर में आरटीओ फ्लाईओवर को लेकर अब भी देरी हो रही है। पूर्व नगरसेवकों की अनदेखी के कारण फ्लाईओवर को बनने में सालों लग गए और अब संडे को काम पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

RTO फ्लाईओवर (फाइल फोटो)
Nagpur News: नागपुर में फ्लाईओवर जिस-जिस एरिया से गुजर रहा है। उसके दोनों साइड में भाजपा के ही पूर्व नगरसेवक हैं। स्पष्ट है जनता इन पर भरोसा करती है और अपना अमूल्य वोट देकर इन्हें सत्ता में लाती है। यह अलग बात है कि एक भी पूर्व नगरसेवक फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी को लेकर गंभीर नहीं है।
कभी भी इन्होंने साइट का विजिट तक नहीं किया और यह जानने का प्रयास भी नहीं किया कि आखिर प्रोजेक्ट में डेढ़-डेढ़ वर्ष का विलंब क्यों हो रहा है, विलंब का कारण क्या है और कब तक इसे पूरा किया जा सकता है? उनकी इसी उदासीनता के कारण ही अधिकारी और ठेकेदार ‘बिंदास’ हो गए और प्रोजेक्ट लेट पर लेट होता चला गया।
संडे तक पूरा काम होने की उम्मीद
आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दी गई ‘तारीख’ तक का पालन नहीं हो सका। पूर्व नगरसेवकों की गलती का ही नतीजा है कि एक ओर जनता संकट का सामना कर रही है तो दूसरी ओर बड़े नेताओं को आचोलना का शिकार होना पड़ रहा है। यह अलग बात है कि प्रेशर बढ़ने के बाद कार्यों में तेजी लाई गई है। अब फ्लाईओवर तैयार होने में महज कुछ कार्य ही शेष रह गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि संडे तक संपूर्ण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट संडे तक पूर्ण होता भी है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा परंतु जनता को इंतजार ही करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
यह भी पढ़ें – कुणबी समाज के लिए बावनकुले ने दिए निर्देश, बोले- गलत काम के लिए फोन नहीं करते ‘दादा’
प्लानिंग में घोर कमी है
नागपुर में एक के बाद एक प्रोजेक्ट आ रहे हैं लेकिन जनता की इच्छाओं और सिटी के लिहाज से उनकी उपयोगिता के बारे में ध्यान नहीं रखा जा रहा है। प्लानिंग स्टेज से ही घोर उपेक्षा दिख रही है। प्लानिंग फेल होने से इसका एग्जीक्यूशन भी लेट हो जाता है और फिर जनता की आफत हो जाती है। पैसों की बर्बादी होती है और लोग हताश होने लगते हैं।
आरटीओ फ्लाईओवर को लेकर भी कुछ ऐेसा कहा जा सकता है। अभी भी लोग फ्लाईओवर की बात कर रहे हैं लेकिन नीचे के मार्गों पर और अंदरूनी गलियों में जो लोगों को परेशानियां हो रही हैं उसकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। न तो कभी अधिकारियों और न ही कभी ठेकेदारों पर कार्रवाई हो रही है। यही कारण है कि वे बेखौफ होकर कार्य कर रहे हैं।
– नरेंद्र जिचकार
Project delayed even in bjp stronghold rto flyover in final stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM












