बीड़ी से बिहार की तुलना पर घिरी कांग्रेस, महागठबंधन को पड़ेगा कितना भारी?-Video

केरल कांग्रेस ने बिहार में कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ा दी। जीएसटी को लेकर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी, जिसके बाद भाजपा ने नेताओं ने मुद्दे को लपक लिया है।

Biahr news: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'वोट अधिकार यात्रा' निकालकर जो सियासी माहौल बनाया था। उसकी हवा कांग्रेस नेता ही निकाल रहे हैं। पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस की केरल इकाई ने बिहार की तुलना बीड़ी से करके एनडीए को एक बड़ा सियासी मुद्दा दे दिया है।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने बीड़ी से बिहार की तुलना पर कांग्रेस को घेर लिया है। वहीं इस मामले पर तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस पार्टी की इस पोस्ट से किनारा कर लिया है। उन्होंने इसे निंदनीय बताया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com