- Hindi News »
- Lifestyle »
- Water Chestnut Is A Boon For Health
सेहत के लिए वरदान है जल का यह फल, थायरॉइड और स्किन के अलावा कई और मामलों में है फायदेमंद
- Written By: सीमा कुमारी
पानी में उगने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। वहीं सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल व्रत आदि में किया जाता है। सिंघाड़ा खाने से सेहत को कई तरह के जबरदस्त फायदे मिल सकते है।

सेहत के लिए वरदान है जल का यह फल,
Benefits of Water Chestnut: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही मार्केट में सिंघाड़ा मिलना शुरू हो जाता है। पानी में उगने वाला सिंघाड़ा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। वहीं सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल व्रत आदि में किया जाता है। सिंघाड़ा खाने से सेहत को कई तरह के जबरदस्त फायदे मिल सकते है।
सिंघाड़े में पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, मैंगनीज, फाइबर, फोस्फोरस, आयोडीन, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों में भी बहुत फायदा मिलता है। कच्चा सिंघाड़ा खाने से आपको वजन कंट्रोल करने से लेकर गले की समस्या, शरीर में सूजन जैसी कई समस्याओं से बहुत फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं, सिंघाड़ा खाने के फायदे-
सिंघाड़ा खाने के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
स्किन के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन के लिए कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपके स्किन पर मौजूद झुर्रियां और कील,मुहांसे आदि दूर होते हैं।
ये भी पढ़ें–इस कंपनी ने भी जारी किए अपने तिमाही रिजल्ट, जमकर हुआ नेट प्रॉफिट
हड्डियों और दांतों के लिए लाभदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिंघाड़ा में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो इससे हड्डियां और दांतों को मजबूती मिलती है।
लो ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, लो बीपी की समस्या में कच्चा सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सोडियम की पर्याप्त मात्रा लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
इंस्टेंट एनर्जी के लिए फायदेमंद
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए कच्चे सिंघाड़े का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। सिंघाड़े में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते है। अगर आप लो फील कर रहे हैं या शरीर में ऊर्जा की कमी है, तो कच्चा सिंघाड़ा खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
थायरॉइड की रोकथाम के लिए
थायरॉयड के मरीजों के लिए सिंघाड़े का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन, मैग्नीज जैसे मिनरल्स थायरॉइड की रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-देवउठनी एकादशी की ये है सही तिथि, इस दिन क्या न करें, जान लें
बालों के लिए फायदेमंद
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग बालों की समस्या से परेशान रहते हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक है। तो आप अपनी डाइट में सिंघाड़े को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद निमैनिक और लॉरिक जैसे एसिड बालों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए
अगर आप सर्दियों के मौसम में वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सिंघाड़े को शामिल कर सकते हैं। सिंघाड़े में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन में लंबा समय लगता है और पेट काफी समय तक भरा रहता हैं। इसलिए हम अधिक खाने से बच सकते हैं।
Water chestnut is a boon for health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
May 31, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
May 31, 2026 | 06:52 AMHoroscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














