इस कंपनी ने भी जारी किए अपने तिमाही रिजल्ट, जमकर हुआ नेट प्रॉफिट

अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को बयान में कहा है कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत टोटल इनकम बढ़कर 11,261.84 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10,754.43 करोड़ रुपये थी।
Ashok Leylands second quarter net profit is Rs 766.55 crore
अशोक लैलेेंड (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चेन्नई : देश की कई बड़ी कंपनियों ने आज अपने तिमाही नतीजे शेयर किए हैं। इस सूची में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड का भी नाम शामिल है। एसबीआई और पेज इंजस्ट्रीज के अलावा इस कंपनी ने भी आज के ही दिन अपने कारोबारी नतीजे जारी किए है। जिसके आधार पर पता चला है कि चालू वित्त वर्ष यानी साल 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 766.55 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है। आपको बता दें कि अशोक लेलैंड कंपनी को पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के महीने में 550.65 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।

अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को बयान में कहा है कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत टोटल इनकम बढ़कर 11,261.84 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 10,754.43 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि घरेलू मध्यम तथा भारी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में उसकी 31 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है।

उत्पादों को बनाएंगे प्रीमियम

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ शेनू अग्रवाल ने कहा है कि हम निरंतर लाभप्रदता पर ध्यान दे रहे हैं। हम अपने उत्पादों को ‘प्रीमियम' बनाकर, लागत में कमी लाने के अवसर भुनाकर और अपने ग्राहक सेवा मानकों को बढ़ाकर अपनी लाभप्रदता में सुधार ला रहे हैं। अशोक लेलैंड की जुलाई-सितंबर तिमाही में कर पूर्व आय (एबिटा) 11.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,017 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,080 करोड़ रुपये थी।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर दो रुपये का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह वित्तीय प्रदर्शन में निरंतर सुधार तथा वित्त वर्ष की शेष छमाही यानी अक्टूबर, 2024 से मार्च, 2025 के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। अशोक लेलैंड ने जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही में टिपर, बस, ढुलाई और हल्के वाणिज्यिक वाहन खंड में अपनी पेशकश का विस्तार किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com