
चित्रा भांडे का स्वागत करते हुए विधायक सावरकर व अन्य
MP Anup Dhotre: सांसद अनूप धोत्रे ने कहा कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की सरकार सामाजिक समरसता के साथ-साथ महाराष्ट्र की चौदह करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। इस जन कल्याणकारी कार्य के चलते विभिन्न दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
अनूप धोत्रे ने कहा कि आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चित्रा भांडे के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 111 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। जिसको लेकर ने अपने विचार सबके सामने प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष शिवरकर ने की डॉ. डी. एम. भांडे, जयंत मसने, विजय अग्रवाल, माधव मानकर, अंबादास उमाले, एड.रूपाली काकड़े उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि, भाजपा में आने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के विश्वास के साथ भाजपा न्याय करेगी और समाजसेवियों को उचित स्थान दिलाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि, चित्रा भांडे ने जिला परिषद सदस्य के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और लोगों की समस्याओं का समाधान कर न्याय दिलाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें : मुंबई में BEST ने बदले 23 बस रूट, 8 सामान्य बसें अब एसी सेवा में बदलेंगी
कार्यक्रम का संचालन एड.रूपाली काकड़े ने किया। संतोष शिवरकर ने परिचय दिया और अंबादास उमाले ने आभार प्रदर्शन किया। चित्रा भांडे के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए सभी 111 कार्यकर्ताओं का गणमान्यों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।






