-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Political Parties Running Without Offices Ramtek Congress Bjp Sena Homeless
रामटेक में बिना दफ्तर चल रहे राजनीतिक दल, आजादी के 78 साल बाद भी कांग्रेस-भाजपा और सेना बेघर
- Written By: प्रिया जैस
Political Parties in Ramtek: रामटेक में आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा, राष्ट्रीय कांग्रेस, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसके पास आज तक कोई स्थायी कार्यालय नहीं है।

राजनीतिक पार्टियां (AI Generated Photo)
Ramtek News: आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, का रामटेक शहर में आज तक कोई स्थायी कार्यालय नहीं है। कार्यकर्ताओं को मीटिंग और संगठनात्मक निर्णयों के लिए अब भी अस्थायी स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
रामटेक की राजनीतिक विरासत बेहद समृद्ध रही है। इस क्षेत्र ने स्थानीय ही नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नामचीन नेताओं को राजनीति के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाया है। वर्ष 1984 में स्व। पी। वी। नरसिम्हा राव रामटेक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर सांसद बने और बाद में देश के प्रधानमंत्री बने। आपातकाल के बाद हुए ऐतिहासिक चुनावों में जब पूरे देश में कांग्रेस का सफाया हो गया था, तब रामटेक के स्व. जतीराम बर्वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से दिल्ली पहुंचे थे।
कार्यालय न होना चिंता का विषय
इसी प्रकार स्व. एड. मधुकरराव किम्मतकर वर्ष 1980 में रामटेक विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और बाद में राज्य मंत्री बने। इतनी गौरवशाली राजनीतिक परंपरा के बावजूद रामटेक में कांग्रेस का स्थायी कार्यालय न होना चिंतनीय है। करीब दो दशक पूर्व तहसील कांग्रेस कमेटी का कार्यालय रामालेश्वर वार्ड में भोसला देवस्थान समिति के एक कमरे में था। बाद में वह बंद हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
कर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
यह भी पढ़ें – 504 लोगों के खिलाफ देश की पहली FIR दर्ज, अमरावती में बड़ा गेम, सोमैया ने दर्ज कराई शिकायत
वर्ष 2005 से 2014 तक कांग्रेस का कार्यालय भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते के निवास स्थान पर संचालित हुआ, लेकिन उनके मकान विक्रय के बाद पार्टी के पास कोई जगह नहीं रही। 2014 से 2019 के बीच कांग्रेस की बैठकों का आयोजन किसी मंगल कार्यालय या फिशरमैन सभागृह में किया जाता रहा। 2019 में पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक ने जब रामटेक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की, तब उन्होंने तहसील कार्यालय के समीप एक मकान किराए से लिया। तब से अब तक उसी स्थान पर कांग्रेस की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
यह स्थिति केवल कांग्रेस तक सीमित नहीं
भारतीय जनता पार्टी का भी कोई स्थायी कार्यालय नहीं है। पार्टी की बैठकें पूर्व विधायक डी. मल्लिकार्जुन रेड्डी के गांधी चौक स्थित कार्यालय में होती हैं। इसी प्रकार शिवसेना (शिंदे गुट) की बैठकें वर्ष 1999 से वर्तमान राज्य मंत्री आशीष जायसवाल के कार्यालय में संपन्न होती आ रही हैं। वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट) की बैठकों के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है।
क्षेत्र में उनका प्रभाव सीमित होने के कारण उनकी बैठकें अक्सर अस्थायी रूप से आयोजित की जाती हैं। रामटेक जैसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रमुख दलों के पास स्थायी पार्टी कार्यालयों का अभाव होना निश्चित ही राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
Political parties running without offices ramtek congress bjp sena homeless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMSpider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














