-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Election Commission Tightens Measures To Prevent Double Voting Ahead Of Local Elections
स्थानीय चुनावों से पहले एक्शन में चुनाव आयोग, डुप्लीकेट वोटर्स पर कसेगा शिकंजा, जारी किए निर्देश
- Written By: पूजा सिंह
Akola: चुनाव आयोग ने स्थानीय स्वराज्य चुनावों से पहले दोहरा मतदान रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। डुप्लीकेट मतदाता सूची की जांच होगी, शपथपत्र के बिना मतदान की अनुमति नहीं मिलेगी।

स्थानीय चुनावों से पहले एक्शन में चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
Election Commission Took Strict Steps: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों से पहले दोहरा मतदान रोकने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र बनाए रखने के उद्देश्य से आयोग ने संभावित दोहरे मतदाताओं की पहचान और उन पर कार्रवाई के लिए प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रत्यक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू की है।
इस जांच में मतदाता की पसंद के अनुसार मतदान केंद्र चुनने का अवसर दिया जाएगा या फिर मतदान के समय शपथपत्र लेकर मतदान की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में आदेश 29 अक्टूबर को आयोग द्वारा सभी जिलाधिकारियों को जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों के लिए उस दिन की मौजूदा विधानसभा मतदाता सूची ही मान्य होगी। इसमें नए नाम जोड़ने या पुराने नाम हटाने का अधिकार आयोग या स्थानीय प्राधिकरण को नहीं होगा।
मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटाने की कवायद तेज
हालांकि, मतदाता सूची में मौजूद दोहरे या तिहरे नामों को हटाने के लिए आयोग ने एक सख्त प्रक्रिया लागू की है। प्रत्येक प्राधिकृत अधिकारी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ‘दुबार रिपोर्ट’ उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें एक से अधिक बार दर्ज हुए नाम दिखाई देंगे। संबंधित मतदाताओं की तस्वीरें, पते और अन्य विवरणों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे एक ही व्यक्ति हैं या अलग-अलग। यदि यह सिद्ध होता है कि वे एक ही व्यक्ति हैं, तो उस मतदाता को अपनी पसंद के मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए आवेदन देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : E-बस प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, अकोला में चार्जिंग स्टेशन का काम हुआ पूरा,सड़कों पर उतरेंगी 17 ई-बसें
शपथपत्र के बिना नहीं मिलेगा मतदान का अधिकार
यदि मतदाता द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, तो उसके नाम के सामने ‘दुबार मतदाता’ की टिप्पणी दर्ज की जाएगी और मतदान केंद्र पर उससे शपथ पत्र लिए बिना मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश सभी ग्रामीण और शहरी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं पर लागू रहेगा। दोहरे नाम वाले मतदाताओं के घर जाकर यह जानकारी ली जाएगी कि वे कहां मतदान करना चाहते हैं। यदि उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया, तो उन्हें ‘दुबार मतदाता’ के रूप में दर्ज किया जाएगा। ऐसे मतदाता को जिस केंद्र पर वह मतदान करने आएगा, वहां शपथपत्र देकर ही मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।
Election commission tightens measures to prevent double voting ahead of local elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














