-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why Are 15 Percent Obc Seats Lying Vacant In Maharashtra Government Congress Leader Wadettiwar
‘महाराष्ट्र सरकार में OBC की 15 फीसदी सीट खाली क्यों पड़ी हैं’, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर हमला
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: देश भर में जाती निहाय जनगणना कि मांग उठ रही है। इसे लेकर विपक्ष केंद्र कि सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर है। इस बीच, बिहार कि नितीश कुमार कि सरकार ने सोमवार को बिहार के जातीय जनगणना के आंकडे जारी कर दिए है। अब इसे लेकर जतिनिगत जनगणना करने की मग और तेज हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ( Vijay Wadettiwar) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और पूछा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए चिह्नित 15 प्रतिशत सीट खाली क्यों पड़ी हैं।
OBC के लिए चिह्नित 15 प्रतिशत सीट क्यों पड़ी हैं खाली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए चिह्नित 15 प्रतिशत सीट खाली क्यों पड़ी हैं। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य के वर्धा जिले से ‘ओबीसी जागार रैली’ शुरू की।
वास्तव में 12 प्रतिशत ओबीसी कर्मचारी कर रहे काम
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। हालांकि केवल 12 प्रतिशत ओबीसी कर्मचारी ही वास्तव में काम कर रहे हैं। बाकी 15 प्रतिशत सीट खाली क्यों पड़ी हैं?”
सम्बंधित ख़बरें
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
महाराष्ट्र में भी कराई जाए जातिवार जनगणना
नेता प्रतिपक्ष ने जातीय जनगणना के आकंड़े जारी करने के बाद बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को बधाई, उन्होंने जातिवार जनगणना कराई और आंकड़े जारी किए। वडेट्टीवार ने कहा कि बिहार की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी जातिवार जनगणना करायी जाये। इसके लिए महागठबंधन सरकार को समयबद्ध कार्यक्रम की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्य में विभिन्न समुदायों के आरक्षण के मुद्दे सामने आए हैं तो जाति-वार जनगणना ही एकमात्र समाधान है।
छुपके से दिए जा रहे है ओबीसी प्रमाणपत्र
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि ओबीसी प्रमाणपत्रों का आवंटन गोपनीयता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या बावनकुले इस प्रक्रिया के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की मांग करेंगे? क्या वह प्रधानमंत्री के समक्ष ओबीसी की जनगणना करने की मांग रखेंगे?” उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण बहाल करने का वादा किया था।
यह वोट पाने की नई चाल
कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें सत्ता में आए डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है और क्या वह अपना वादा पूरा करेंगे। वडेट्टीवार ने छत्रपति शिवाजी का ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे की आकृति का एक हथियार) ब्रिटेन से महाराष्ट्र लाने की सरकार की योजना को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अरब सागर में शिवाजी महाराज का स्मारक तक नहीं बना सके, वे अब यहां वाघ नख लाने की बात कर रहे हैं। यह वोट पाने की नई चाल है।” (भाषा इनपुट के साथ )
Why are 15 percent obc seats lying vacant in maharashtra government congress leader wadettiwar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत; कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
Jul 11, 2026 | 04:36 PMहम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














