- Hindi News »
- India »
- West Bengal Politics Tmc Rebel Mlas Ritabrata Banerjee Claims Original Party Status
एक चुनावी हार और बिखर गई TMC… बागी विधायकों ने ममता को अब तक क्यों नहीं किया पार्टी से बाहर? जानें कारण
- Written By: अक्षय साहू
TMC Political Crisis: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस में बड़ी बगावत हो गई है, जहाँ ऋतब्रत बनर्जी 59 विधायकों के साथ खुद को असली टीएमसी बता रहे हैं।

ममता बनर्जी, ऋतब्रत बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Split Reason: पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय एक ऐतिहासिक और निर्णायक दौर से गुजर रही है। हालिया विधानसभा चुनाव परिणामों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा 80 में 59 विधायकों को लेकर स्पीकर के सामने खुद असली टीएमसी होने का दावा ठोक दिया।
तृणमूल कांग्रेस की कलह ने ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कल तक वो बीजेपी को घेरने और प्रदर्शन करने की बात कर रही थी, लेकिन अब वो अपनी ही बनाई पार्टी में अपनी जगह बचाने की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में सवाल आता है कि ममता बनर्जी से कहां चूक हो गई? ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा 59 विधायकों के साथ बीजेपी में क्यों शामिल नहीं हुए?
चुनाव परिणाम आते ही बिखरने लगी थी TMC
4 मई 2026 को विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आए थे। परिमाणों ने राज्य के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल दिए। भाजपा प्रचंड जीत के साथ 207 सीटें हासिल करने में कामयाब रही। जबकि टीएमसी को लगभग 41 प्रतिशत वोट मिलने के बावजूद केवल 80 सीटों से संतोष करना पड़ा। यह हार केवल चुनावी पराजय नहीं थी, बल्कि उसने पार्टी के अंदर सालों से पनप रहे असंतोष को भी खुलकर सामने ला दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल के सर्कस का असली बाजीगर कौन? अधीर रंजन चौधरी का बड़ा खुलासा, कहा- TMC की बगावत का कांग्रेस उठाएगी फायदा
जितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
TMC के बागी गुट में फूट…ममता को सलाहकार बनाने के प्रस्ताव पर भड़के विधायक, ऋतब्रत बनर्जी को दी चेतावनी
टीएमसी के बागी विधायक (सोर्स- सोशल मीडिया)
चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद, 6 मई को ममता बनर्जी ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान उन्होंने अपने भतीजे और पार्टी के प्रमुख नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी भूमिका की तारीफ की। हालांकि, कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके इस कदम की खुलकर आलोचना की। ऋतब्रत बनर्जी, संदीपान साहा और कुणाल घोष जैसे नेताओं ने चुनावी हार के लिए अभिषेक बनर्जी तथा चुनावी रणनीति तैयार करने वाली संस्था आई-पैक (I-PAC) को जिम्मेदार ठहराया। इस घटना के बाद से ही अंदेशे लगाएं जाने शुरू हो गए थे कि टीएमसी में अंदर किसी भी वक्त बगावत हो सकती है।
बागी नेताओं को बाहर करना बड़ी भूल
ममता बनर्जी ने इसके बाद 1 जून को ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में टीएमसी से निष्कासित कर दिया। ममता का ये फैसला उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। क्योंकि इसके तुरंत बाद ऋतब्रत ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को 59 बागी विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए एक पत्र सौंपा और खुद को “असली टीएमसी” का नेता घोषित किया।
ऋतब्रत बनर्जी बने विपक्ष के नेता
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दावे को मान्यता देते हुए ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (LoP) का दर्जा प्रदान कर दिया और उन्हें विधानसभा में नेता विपक्ष के कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी। इस फैसले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
चुनाव परिणाम के बाद अकेली पड़ी ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
दिलचस्प बात यह रही कि ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा ने स्पीकर को जो पत्र सौंपा उसमें ममता बनर्जी को पार्टी का नेता स्वीकार बताया गया। पत्र में ऋतब्रत को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित करने की मांग की गई थी। ऋतब्रत बनर्जी चाहते तो खुद को अलसी टीएमसी बताते हुए ममता से पार्टी की कमान आसानी से छीन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे लेकर कई सवाल उठे।
ऋतब्रत ने ममता को TMC से बाहर क्यों नहीं किया?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि, भले ममता इस समय कमजोर नजर आ रही है, लेकिन पार्टी में उन्हें लेकर कोई समस्या नहीं है। क्योंकि किसी भी बागी विधायक ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सभी के निशाने पर केवल अभिषेक बनर्जी पर ही रहे हैं। इसके अलावा कई बागी अब भी ममता बनर्जी को अपना नेता बता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम केवल पार्टी को बचाने के लिए उठाया है। ऐसे में माना जा रहा है पार्टी में अभिषेक के मुकाबले ममता को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर अभी भी बरकरार है।
ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
इसके अलावा ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्तर पर निर्विवाद रूप से टीएमसी का सबसे बड़ा चेहरा है। ऐसे में ऋतब्रत और बाकी नेता नहीं चाहेंगे कि ममता अपनी कोई दूसरी पार्टी बनाए। इसके अलावा बंगाल की मुस्लिम आबादी अभी ममता को अपने नेता के तौर पर देखती है। चुनाव में भी उनकी पार्टी को मुस्लिम बहुल इलाकों भरपूर समर्थन मिला था।
क्या टीएमसी को तोड़ेगी बीजेपी?
भाजपा सांसद सौमित्र खान का दावा है कि टीएमसी के लगभग 50 विधायक और 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा फिलहाल बागी नेताओं को अपने दल में शामिल करने की जल्दबाजी में नहीं है।
यह भी पढ़ें- बंगाल के सर्कस का असली बाजीगर कौन? अधीर रंजन चौधरी का बड़ा खुलासा, कहा- TMC की बगावत का कांग्रेस उठाएगी फायदा
विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा की रणनीति यह है कि टीएमसी एकजुट विपक्ष के रूप में मजबूत न बन सके। अगर पार्टी लगातार आंतरिक संघर्षों में उलझी रहती है, तो भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का सामना कम करना पड़ेगा। साथ ही भाजपा यह भी नहीं चाहती कि टीएमसी की कमजोरी का लाभ उठाकर कांग्रेस या वामपंथी दल दोबारा मजबूत स्थिति में लौट आएं। इसलिए भाजपा स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
West bengal politics tmc rebel mlas ritabrata banerjee claims original party status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘शिवतीर्थ’ पर राज ठाकरे से अचानक मिलने पहुंचे संजय राउत; विधान परिषद चुनाव के बीच मुलाकात से मची खलबली
Jun 05, 2026 | 02:48 PMएमपी कांग्रेस में मचा घमासान: मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी का विरोध, दिग्विजय सिंह को राज्यसभा भेजने की मांग
Jun 05, 2026 | 02:47 PMभंडारा-गोंदिया MLC चुनाव: नाना पटोले ने BJP पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
Jun 05, 2026 | 02:43 PMएक चुनावी हार और बिखर गई TMC… बागी विधायकों ने ममता को अब तक क्यों नहीं किया पार्टी से बाहर? जानें कारण
Jun 05, 2026 | 02:40 PMCollar Blouse Design: एक कॉलर और साड़ी का पूरा लुक बदल जाएगा! देखें Chinese Collar Blouse के 5 स्टाइलिश डिजाइन
Jun 05, 2026 | 02:39 PMनदीम के साथ होटल गई थी लड़की, फंदे से लटका मिला शव, गाजियाबाद में मची सनसनी
Jun 05, 2026 | 02:38 PMट्रंप-पुतिन दोनों को चाहिए पीएम मोदी का साथ! भारत से नजदीकी बढ़ाने के पीछे क्या है महाशक्तियों की मजबूरी?
Jun 05, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM













