Akhilesh Yadav SP Ticket Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। दो बार हाथ से सत्ता जाने के बाद समाजवादी पार्टी के लिए आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव ‘करो या मरो’ की लड़ाई जैसा है। इस बार अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव वाले प्रदर्शन को दोहराने और बीजेपी को उत्तर प्रदेश में सत्ता से बेदखल करने के लिए बेहद संजीदा हैं। इसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू कर दी है। पार्टी के भीतर इस समय बेहद गोपनीय तरीके से पर्सनालिटी सर्वे चलाया जा रहा है। इस सर्वे की खास बात यह है कि एजेंसियां किसी विशेष नेता के नाम पर नहीं, बल्कि विधानसभावार सबसे पॉपुलर चेहरों की रेटिंग निकाल रही हैं। जिसका स्कोर सबसे ऊपर होगा, उसे टिकट मिलने की संभावना सबसे प्रबल होगी। अखिलेश यादव ने तीन फॉर्मूले तैयार किए हैं; ये क्या हैं, यह जानने के लिए यह वीडियो देखें।