Collar Blouse Design: एक कॉलर और साड़ी का पूरा लुक बदल जाएगा! देखें Chinese Collar Blouse के 5 स्टाइलिश डिजाइन

New Blouse Design: साड़ी एक ऐसा गारमेंट है, जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। हालांक‍ि, कई बार एक ही तरह के ब्‍लाउज पहनकर बोर‍ियत होने लगती है। ऐसे में कॉलर डिजाइन का ब्लाउज अच्छा है।
Chinese collar blouse design for beautiful and different saree look
कॉलर ब्लाउज (साभार.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Blouse Design For Work Wear: साड़ी एक एवरग्रीन आउटफिट है, जिसे हर मौके पर पहना जा सकता है। किसी शादी या पूजा के लिए हैवी साड़ी तो ऑफिस के लिए कॉटन की साड़ी, इसी तरह डेट नाइट के लिए शिफॉन की साड़ी।

हालांक‍ि, साड़ी का लुक कैसा लगेगा, ये आमतौर पर ब्‍लाउज के ड‍िजाइन पर निर्भर करता है। क‍िसी वेडिंग या फेस्टिवल सीजन में अपनी सिंपल सी साड़ी को भी एक मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो चाइनीज कॉलर ब्लाउज डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

राउंड चाइनीज कॉलर ब्लाउज

इस तरह के ब्लाउज स्लीवलेस में अधिक अच्छे लगते हैं। इसे लाइट कलर की साड़ियों, जैसे- पिंक, लेमन येलो, पिस्ता ग्रीन या स्काई ब्लू के साथ पेयर करने से परफेक्ट ऑफिस लुक तैयार हो जाएगा, जो स्टाइलिश और प्रोफेशनल दोनों लगेगा।

कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)
कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)

लॉन्ग चाइनीज कॉलर ब्लाउज

अगर एक्सपेरिमेंट करना आपको पसंद है, तो एक बार लॉन्ग कॉलर को बनवा कर ट्राई कीजिए। इसकी स्लीव लंबी यानी एल्बो की होती है। स्‍लीव्‍स वाली ब्‍लाउज भी साड़ी पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी। ये भी आपकी स‍िंपल साड़ी में चार चांद लगा देगा।

कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)
कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)

शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज

व्‍हाइट कलर की ब्लाउज तो सभी साड़ियों के साथ मैच कर जाता है। ऐसे में ये बहुत ही खूबसूरत व्‍हाइट कलर का शर्ट स्टाइल कॉलर ब्लाउज आप पर खूब अच्‍छा लगेगा। इसे मल्टी यूज के लिए बनवाया जा सकता है। इसकी कोहनी तक की पफ स्लीव्स और कॉलर पर हुई एम्ब्रॉयडरी से आपको फॉर्मल के साथ-साथ क्लासी लुक भी म‍िलेगा। शर्ट स्टाइल ब्लाउज एक बेहद बोल्ड स्टेटमेंट पीस बन जाता है।

कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)
कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)

स्टैंडिंग कॉलर ब्लाउज डिजाइन

लड़क‍ियों और मह‍िलाओं को वेरायटी ऑफ फैशन बहुत ही भाता है। इस ब्लाउज के स्टैंडिंग कॉलर और वी-नेकलाइन बेहद अलग लुक दे रहे हैं। इस तरह का ब्‍लाउज आप क‍िसी भी पार्टी या ऑफिस दोनों जगहों पर पहन सकती हैं।

कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)
कॉलर ब्लाउड (फोटो. सोशल मीडिया)

रॉयल चाइनीज ब्लाउज

ये क्‍लोज चाइनीज कॉलर पर हैवी एंब्रायडरी ब्‍लाउज पहनने पर आपको रॉयल लुक म‍िलेगा। इस तरह की ब्लाउज ठंड के मौसम के लिए बेहतर चॉइस है। इस तरह की ब्लाउज स्टाइल के साथ कंफर्ट भी देती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com