-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Tmc Rebel Group Rift Over Mamata Banerjee Role Abhishek Banerjee Opposition
TMC के बागी गुट में फूट…ममता को सलाहकार बनाने के प्रस्ताव पर भड़के विधायक, ऋतब्रत बनर्जी को दी चेतावनी
- Written By: अमन मौर्या
Ritabrata Banerjee TMC Rebel Meeting: TMC के बागी गुट मे भी 24 घंटे के भीतर दरार की खबरें सामने आईं। बागी विधायक पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को सलाहकार बनाने पर भड़के।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Rebel MLAs Rift Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ी टूट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी से बगावत के महज 24 घंटे के भीतर ही बागी गुट में असंतोष के सुर दिखने लगे हैं। एक दिन पहले बुधवार को ही 58 बागी विधायकों ने ममता बगावत करके टीएमसी विधायक दल पर नियंत्रण कर लिया था, लेकिन अब नेतृत्व को लेकर ही बागी गुट में बेचैनी देखी जा रही है।
खबर सामने आ रही है कि बागी कई विधायकों ने स्पष्ट कर दिया है कि ममता ही उनकी और पार्टी सुप्रीम लीडर रहेंगी। इस दौरान विधायकों ने चेतावनी दी है कि अगर ममता बनर्जी को महज एक सलाहकार बनाया गया तो, वे बागी गुट में रहने के लिए विचार करेंगे।
विधायकों को अभिषेक से विरोध
बैठक मे शामिल बागी विधायकों का एक सुर में कहना है कि उनका विरोध ममता से नहीं है। वे उनकी लीडर अभी भी हैं। उनका विरोध केवल अभिषेक बनर्जी से है। पांचला के बागी विधायक गुलशन मलिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी में अभिषेक के बढ़ते प्रभाव के वे खिलाफ हैं। बागी गुट ने यह संदेश दिया कि वह ममता के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठा रहा है। सीतई से एक और बागी विधायक संगीता रॉय बसुनिया ने भी मलिक के बयान का समर्थन किया।
सम्बंधित ख़बरें
गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं? टाटा मोटर्स ने बढ़ाईं कीमतें, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ
FSSAI ने दिल्ली-हरियाणा में पकड़ा 6,500 लीटर नकली घी, मिलावटखोरों में मची भारी खलबली, ऐसे किया पर्दाफाश
‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में विपक्ष के नेता, हाई कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर नहीं लगाई रोक
ममता की भूमिका मतभेद
बागी गुट से विपक्ष के नेता बनाए गए ऋतब्रत बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद बागी विधायकों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए। विवाद की मुख्य वजह ममता बनर्जी को पार्टी में सलाहकार की भूमिका देने का प्रस्ताव बना। कई विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ममता बनर्जी केवल सलाहकार नहीं, पार्टी की सर्वोच्च नेता हैं।
विधायकों की बैठक में बढ़ा विवाद
गुरूवार को बागी गुट के विधायकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ऋतब्रत बनर्जी ने किया। इस दौरान पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों और प्रशासनिक चिंताएं भी शामिल हैं। बैठक में ममता बनर्जी की भूमिका को लेकर बागी गुट के विधायकों में मतभेद खुलकर सामने आए।
ये भी पढ़ें- CM सुवेंदु ने बदला डीप-सी पोर्ट का स्थान, अब यहां बनेगा बंदरगाह; कोलकाता में वॉटर मेट्रो का किया ऐलान
28 साल के इतिहास में सबसे बड़ी टूट
बता दें, विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों सत्ता गंवाने के बाद टीएमसी लगातार अपने आंतरिक चुनौतियों से जूझ रही है। बुधवार को पार्टी के 58 विधायकों ने बगावत करते हुए ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुना। इसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी भी दे दी। पार्टी अपने 28 साल के इतिहास में सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही है।
Tmc rebel group rift over mamata banerjee role abhishek banerjee opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल चले हम अभियान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी छात्राओं के सपनों को नई उड़ान
Jun 18, 2026 | 05:11 PMभोपाल के MP नगर में खौफनाक मंजर, नौकरी से निकालने पर हाई-टेंशन लाइन के नंगे तारों पर दौड़ने लगा युवक- VIDEO
Jun 18, 2026 | 05:03 PMHPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
Jun 18, 2026 | 05:01 PMनाबालिक प्रेमिका से शादी करने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी; प्रशासन की समझाइश के बाद नीचे उतरा- VIDEO
Jun 18, 2026 | 04:42 PMGuru Pushya Amrit Yog: 18 जून का दिन बेहद खास, गुरु पुष्य अमृत योग से 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
Jun 18, 2026 | 04:41 PMप्रयागराज में बदल रही आबादी की तस्वीर: तेजी से वृद्ध हो रही संगम नगरी; यहां देखें जनसंख्या के ताजा आंकड़े
Jun 18, 2026 | 04:38 PMBatwara 1947 Teaser: ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, विभाजन के दर्द की लड़ाई के बीच सनी देओल ने दिखाई मौजूदगी
Jun 18, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














