-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Weather Update Monsoon Reach Delhi Haryana Today Madhya Pradesh Rain Red Alert
आज इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट
- Written By: आकाश मसने
मानसून अगले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

बारिश के बाद सूरत की सड़कों पर भर गया, जिसमें से गुजरती हुई एम्बुलेंस (सोर्स: पीटीआई)
आज मानसून को देश प्रवेश किए एक महीना हो गया है। 24 मई को मानसून ने अपने समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दी थी। 24 जून तक यह देश के 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटों में यह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।
मानसून को पूरे देश में पहुंचने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी इस बार मानसून 10-12 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच जाएगा। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण तक पहुंचता है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। दिल्ली-हरियाणा में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट, मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
24 जून 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #weatherupdate #IndiaWeather #weatherforecast #Lightning #Rainfall #thunderstorm #indiaweather #Meteorology #madhyapradesh #rajasthan #himachalpradesh #uttarakhand #konkan #goa #Bihar @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/vNReO5T3eL — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2025
उत्तराखंड में भूस्खलन, दो की मौत
उत्तराखंड में मानसून के आगमन के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का भी भयावह दौर शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, मलबे में करीब आधा दर्जन तीर्थयात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।
उत्तराखंड के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ (सोर्स: पीटीआई)
बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के एक श्रद्धालु की कार पर भारी भरकम चट्टान गिरने से एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले के उफान पर आने से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। करीब आधा दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
25 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा।
आज का राशिफल- 24 जून 2025: सिंह-मकर राशियों के चमक सकते हैं सितारे, ये राशिया बरतें सावधानी
26 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।
Weather update monsoon reach delhi haryana today madhya pradesh rain red alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














