- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Weather Update Temperature Rise Jan 2026 Cold Wave Warning
Nagpur Weather: बादलों की चादर से ढका नागपुर, ठंड की रोकी रफ्तार, 7 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Nagpur Weather Forecast January 2026: नागपुर में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत। 7 जनवरी से दोबारा पारा गिरने और सर्दी बढ़ने के आसार।
- Written By: प्रिया जैस

कड़ाके की ठंड (सौजन्य-IANS)
Nagpur Minimum Temperature Today: बादलों ने रोकी सर्दी की रफ्तार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से नागरिकों को शुक्रवार को थोड़ी राहत महसूस हुई। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया।
इन बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंडी हवाओं के प्रभाव में कमी आई। दो दिन पूर्व तक जो शहर 8.5 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड झेल रहा था, वहां बादलों ने ‘कंबल’ का काम किया और पारा ऊपर चढ़ गया।
24 घंटों में 2.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल
मौसम विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को नागपुर सिटी का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को यही तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी महज 24 घंटों में बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
मुंबई के जलाशयों में घटा जलस्तर: ठाणे में 10% पानी कटौती लागू, कई इलाकों में प्रभावित होगी जलापूर्ति
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
15 अगस्त 2026 तक मराठी सीखना होगा अनिवार्य, गैर-मराठी रिक्शा-टैक्सी चालकों को सरकार की चेतावनी
7 जनवरी से फिर शुरू होगा सर्दी का सितम
भले ही वर्तमान में बादलों की वजह से राहत मिली हो, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जनवरी तक आसमान साफ हो जाएगा और एक बार फिर उत्तरी ठंडी हवाएं शहर को अपनी चपेट में लेंगी। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में:
-
अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
-
न्यूनतम तापमान गिरकर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
-
6 और 7 जनवरी को पारा 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाने की संभावना है, जिससे ठिठुरन फिर बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें – आज और कल कश्मीर से लेकर बिहार तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा आगे मौसम
नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह
तापमान में हो रहे इस उतार-चढ़ाव की वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के प्रति आगाह किया है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि भले ही अभी राहत है, लेकिन जनवरी का पहला सप्ताह नागपुर के लिए काफी ठंडा रहने वाला है।
Nagpur weather update temperature rise jan 2026 cold wave warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













