- Hindi News »
- India »
- Weather Update Cyclone Montha Heavy Rain Alert Bihar Up Delhi Jharkhand Forecast
UP-बिहार के 37 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी बदला मौसम, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update: चक्रवात 'मोंथा' के कारण देश के कई राज्यों में मौसम ने एक दम से करवट बदल ली है। अक्टूबर के अंत में मौसम का हाल कुछ ऐसा है कि कहीं हल्की ठंड की जगह अब बारिश और तेज हवाओं ने ले ली है।
- Written By: सौरभ शर्मा

मोंथा से बदला मौसम का मिजाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Today Weather Update: अक्टूबर के अंत में मौसम ने ऐसी करवट ली है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। हल्की ठंड की जगह अब बारिश और तेज हवाओं ने ले ली है। इसका कारण है चक्रवात ‘मोंथा’, जिसने दक्षिण भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने 30 और 31 अक्टूबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, यूपी और झारखंड में इसका बड़ा असर दिखने लगा है, जिससे ठंड अचानक बढ़ गई है।
दिल्ली-NCR में भी मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह से ही हल्की धुंध और बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान और गिरेगा। 1 नवंबर से ठंड के और बढ़ने का अनुमान है। वहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी बादलों की आवाजाही रहेगी और 30 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बिहार-यूपी के दर्जनों जिलों में अलर्ट
चक्रवात मोंथा का असर बिहार और उत्तर प्रदेश में साफ दिख रहा है। पटना मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बक्सर जैसे जिले प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 17 जिलों में 30 अक्टूबर को झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। वाराणसी, प्रयागराज, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर में तेज बारिश के साथ आंधी की आशंका है। लखनऊ और कानपुर के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
यह भी पढ़ें: तेजस्वी के ‘सफाई अभियान’ से RJD में खलबली; BJP बोली- ’37 बाहर, जल्द खाली हो जाएगी पार्टी’
झारखंड से लेकर दक्षिण तक ‘मोंथा’ का कहर
झारखंड में मूसलाधार बारिश ने वक्त से पहले ही दिसंबर जैसी ठंड ला दी है। रांची मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक चतरा, पलामू, खूंटी और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम बंगाल में भी हावड़ा, कोलकाता और दार्जिलिंग में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत में तूफान का रौद्र रूप जारी है। आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि तेलंगाना के वारंगल रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा के तटीई इलाकों में 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Weather update cyclone montha heavy rain alert bihar up delhi jharkhand forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMअकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:30 AMकल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














