उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी...16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें आगे कैसे रहेगा मौसम

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कई इलाकों में बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Severe cold in North India, dense fog alert in 16 cities
उत्तर भारत में ठंड।
Published on
Updated on

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीत लहर का कहर दिख रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के 16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान नीचे गिर रहा है।

दिल्ली, शिमला, मनाली, देहरादून, गुलमर्ग और श्रीनगर में आज काले बादल छाए रहेंगे। मनाली में भारी बर्फबारी के साथ तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर पहुंच सकता है। मनाली में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले एक हफ्ते तक घना कोहरा छाने का अनुमान है।

इन शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, अररिया समेत उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी में घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान के जयपुर, कोटा और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में न्यूनतम पारा 8 डिग्री रहने के आसार

दिल्ली में आज काले बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। राजधानी में प्रदूषण ने फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है।

दिन में हल्की ठंड

यूपी में हाड़ कांपने वाली ठंड दिन में नहीं पड़ रही है। रात में ठंड पड़ रही है। दिन में हल्की ठंड पड़ रही है। आज कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ शहरों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

राजस्थान का मौसम बदला

हल्के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में बदलाव आ गया है। कड़ाके की सर्दी वाले दिसंबर में भी तापमान उछाल मारने लगा है। पिछले सप्ताह शेखावाटी और माउंट आबू का तापमान जमाव बिंदु के नजदीक था। वहां तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फतेहपुर का तापमान 2 डिग्री से बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। नागौर का तापमान 3.3 डिग्री से बढ़कर 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में तेज धूप खिल रही, जिससे दिन और रात के तापमान में तेजी आई है।

उत्तराखंड में आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी मौसम की स्थिति शनिवार की तरह रह सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर बर्फ गिर सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com