- Hindi News »
- India »
- Tirupati Laddu Prasadam Controversy Generating 500 Crore Rupees Annual Revenue
तिरुपति विवाद: मात्र 320 रुपये में कहां मिलेगा शुद्ध देशी घी? लड्डू की बिक्री से 500 करोड़ की कमाई, फिर क्या है मज़बूरी
- Written By: राहुल गोस्वामी
रुपति मंदिर इन दिनों एक अजीब और बड़े विवाद का केंद्र बन गया है। कहा गया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में जिस घी का इस्तेमाल किया गया, वह मिलावटी था।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां एक तरफ आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर इन दिनों एक अजीब और बड़े विवाद का केंद्र बन गया है। यहां चंद्रबाबू नायडू की आई नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के ऊपर यह संगीन आरोप लगाया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में जिस घी का इस्तेमाल किया गया, वह मिलावटी था। इसमें जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल भी मिलाया जा रहा था। इसके बाद यहां पुराने सप्लायर को हटाकर नए को मौका दे दिया गया है।
320 रुपए किलो में शुद्ध देशी घी!
TTD की जांच में यह बात सामने आई कि एआर डेयरी को यहां महज 320 रुपए किलो के भाव से घी सप्लाई का ठेका मिला था और नंदिनी घी का टेंडर रद्द किया गया था। बाद में बीते जुलाई में घी मे मिलावट पाई गई तो फिर से अब नंदिनी घी को 470 रुपए किलो के भाव से ठेका दिया गया है।
यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल फिर शुरू, हुआ था हैक, आ रहे थे क्रिप्टोकरेंसी के वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, CM नायडु ने दी बधाई, जानें कौन हैं जस्टिस लिसा गिल
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
टेंडर में नियमों की अनदेखी कौन जिम्मेदार
अब टेंडर में हुए नियमों के उल्लंघन ने खरीद प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया गया और घी को जांच के लिए नहीं भेजा गया। लेकिन नियम के अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में आपूर्ति की गई घी की प्रत्येक खेप के लिए NAPL लैब सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना जरूरी है। सवाल यह है कि अगस्त 2023 और जुलाई 2024 के बीच ब्लैक लिस्टेड कंपनी के पहले के नमूनों में ये मिलावट कैसे नहीं पकड़ी गई? क्या TTD ने परीक्षण के लिए नमूने नहीं भेजे? क्या ब्लैक लिस्टेड कंपनी ने उस बैच का सर्टिफिकेट ही प्रस्तुत नहीं किया जिसमें मिलावट पाई गई थी?
एआर डेयरी प्रोडक्ट्स का जवाब
इस बाबत एआर डेयरी प्रोडक्ट्स ने कहा कि, जून-जुलाई का मामला है। तब से हमने तिरुपति मंदिर में 0.1% की भी सप्लाई नहीं की है। हालांकि स्वीकृति के बाद चार टैंकर (घी) दिए गए। TTD ने भुगतान किया। पांचवें टैंकर की उन्होंने शिकायत की है। हमने इसे चैलेंज किया है। हम प्रतिष्ठित NAPL लैब में परीक्षण और एगमार्क अथॉरिटी द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही अपने टैंकर भेज रहे हैं।
यहां पढ़ें – तिरूपति लड्डू विवाद पर अमूल ने दी सफाई, कहा- मंदिर को कभी नहीं किया घी सप्लाई
320 रुपये वाले घी को खरीदने की मजबुरी
सवाल तो यह भी उठता है कि देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाने वाला तिरुपति मंदिर हर साल सिर्फ लड्डू प्रसाद से ही करीब 500 करोड़ रुपये की आमदनी करता है। ऐसे में उसे ऐसी क्या दिक्कत थी, जो वह मात्र 320 रुपये प्रति किलो की दर से तमिलनाडु के एआर डेयरी फूड्स (AR Dairy Foods) से गाय का घी खरीद रहा था।
इन सवालों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बीते शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से इस मुद्दे पर बात की है और तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा। फिलहाल तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम पर हुए जोरदार विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता फिर बहाल की जा चुकी है।
Tirupati laddu prasadam controversy generating 500 crore rupees annual revenue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 171 रन का टारगेट, स्मृति मंधाना की फिफ्टी के बाद ऋचा घोष ने खेली तूफानी पारी
Jun 14, 2026 | 08:59 PM14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
Jun 14, 2026 | 08:52 PMTamil Nadu Politics: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब इस सहयोगी पार्टी ने छोड़ा साथ
Jun 14, 2026 | 08:48 PMAmeesha Patel Film Gadar: ‘गदर’ का रिकॉर्ड अब भी कायम! फुटफॉल आंकड़ों को लेकर अमीषा पटेल ने किया बड़ा दावा
Jun 14, 2026 | 08:39 PMसावधान! नाबालिग बेटे को दी गाड़ी तो बाप को होगी जेल, श्रीनगर कोर्ट ने सुनाया 3 साल की सजा का ऐतिहासिक फैसला
Jun 14, 2026 | 08:27 PMPetrol Diesel Price: क्या और महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के खेल पर मंत्री सुरेश गोपी का बड़ा बयान
Jun 14, 2026 | 08:13 PMबागी TMC सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर आई सामने, 19 सांसदों के शामिल होने का दावा; जानें कौन-कौन पहुंचा
Jun 14, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM














