- Hindi News »
- India »
- Amul Refuses To Supply Ghee To Tirupati Temple
तिरूपति लड्डू विवाद पर अमूल ने दी सफाई, कहा- मंदिर को कभी नहीं किया घी सप्लाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाए के विवाद पर जोरदार हंगामा मचा हुआ है। विवाद पर अमूल ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने तिरुपति देवस्थानम को कभी भी घी की आपूर्ति नहीं की है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: जहां देश में इन दिनों तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाए के विवाद पर जोरदार हंगामा मचा हुआ है। वहीं इन सब विवाद में अमूल कंपनी का भी नाम आने लगा कि उसने तिरूपति मंदिर को घी की सप्लाई की थी। लेकिन अब इस विवाद पर अमूल कंपनी ने बयान दिया है। अमूल ने इस बाबत बीते शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को कभी भी घी की आपूर्ति नहीं की है।
इस बाबत अमूल ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में है जिसमें उल्लेख किया गया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को अमूल घी की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन हम सूचित करना चाहते हैं कि हमने कभी भी TTD को अमूल घी की आपूर्ति नहीं की है।
Issued in Public Interest by Amul pic.twitter.com/j7uobwDtJI — Amul.coop (@Amul_Coop) September 20, 2024
जारी बयान में य़ह भी कहा गया है, यह कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि अमूल घी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन हम यह सूचित करना चाहते हैं कि हमने कभी भी TTD को अमूल घी की आपूर्ति नहीं की है।”
सम्बंधित ख़बरें
Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट
अमूल ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, 700 उत्पादों के घटाए दाम, जानिए कब से लागू होंगे नए रेट?
अमूल से मदर डेयरी तक… 22 सितंबर से ₹4 घट जाएंगे दूध के दाम; आम लोगों को बड़ी राहत
वैलेंटाइन वीक में ही अरबों की चॉकलेट खा जाते हैं इंडियंस, 21 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है मार्केट
यहां पढ़ें – तिरुपति मंदिर ने माना ‘लड्डू में चर्बी’, अब प्रसादम की पवित्रता की गई बहाल
इसके साथ ही अमूल ने अपने घी के बारे में बयान में कहा कि “हम यह भी साफ करना चाहते हैं कि अमूल घी हमारे अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्रों में दूध से बनाया जाता है, जो ISO प्रमाणित हैं। अमूल घी उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध दूध वसा से बनाया जाता है। हमारी डेयरियों में प्राप्त दूध FSSAI द्वारा निर्दिष्ट मिलावट का पता लगाने सहित कठोर गुणवत्ता जांच से भी गुजरता है।”
यहां पढ़ें – कोलकाता केस: 42 दिन बाद आज ड्यूटी पर होंगे डॉक्टर्स
जानकारी दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पिछली जगन सरकार पर तिरूपति के लड्डुओं में पशु वसा सहित घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया जिसके बाद काफी विवाद पैदा हो गया था। वहीं TTD बोर्ड ने बीते शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए लड्डू के नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और चर्बी की मिलावट का पता चला है। कहा गया कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का भी पता चला है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने कहा है कि इस पवित्र प्रसाद की पवित्रता अब बहाल कर दी गयी है।
Amul refuses to supply ghee to tirupati temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMMP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
May 31, 2026 | 05:48 PMऐसे छपरी राजनीतिज्ञों से दूर रहें युवा; रोहिणी खडसे का गोपीचंद पडलकर पर तीखा प्रहार, जानें उन्होंने क्या कहा?
May 31, 2026 | 05:47 PMIPL ट्रॉफी पर क्यों लिखा गया संस्कृत श्लोक? जानें क्या है इसका मतलब और ट्रॉफी का पूरा इतिहास
May 31, 2026 | 05:45 PMइजरायल ने लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर फहराया झंडा, 24 साल बाद फिर मिली बड़ी कामयाबी
May 31, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














