-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Courts Youtube Channel Started Again It Was Hacked Last Friday
सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल फिर शुरू, हुआ था हैक, आ रहे थे क्रिप्टोकरेंसी के वीडियो
- Written By: राहुल गोस्वामी
सुप्रीम कोर्ट के ‘हैक' हुए यूट्यूब चैनल पर बीते शुक्रवार को सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बीते शुक्रवार को ‘हैक' हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स' निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ‘हैक’ हुए यूट्यूब चैनल पर बीते शुक्रवार को सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं हैं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर बीते शुक्रवार को अपलोड किए गए नोटिस में कहा गया, ‘‘सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है और इसकी सेवाएं चालू हैं। भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।”
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बीते शुक्रवार को ‘हैक’ हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था। हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था लेकिन उसके नीचे लिखा था, ‘‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी टू बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।”
यहां पढ़ें – तिरुपति मंदिर ने माना ‘लड्डू में चर्बी’, अब प्रसादम की पवित्रता की गई बहाल
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
TMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
महाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित
पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर साबित हुआ तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
वहीं सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक नोटिस में कहा गया था, ‘‘सभी को सूचित किया जाता है कि उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बाधित हो गई हैं। शीर्ष अदालत के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं शीघ्र ही पुनः आरंभ कर दी जाएंगी।”
दरअसल सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक हो गया था जानकारी के मुताबिक, अब चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा था। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे थे।
यहां पढ़ें – कोलकाता केस: 42 दिन बाद आज ड्यूटी पर होंगे डॉक्टर्स, नहीं करेंगे OPD में काम
बाद में वेबसाइट पर एक और नोटिस अपलोड करते हुए कहा गया कि ‘यूट्यूब’ चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है और सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं। शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Supreme courts youtube channel started again it was hacked last friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














