- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Kohamara Dongargaon Illegal Sand Mining Road Arjuni Gondia
बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
Kohamara Sand Mining: सड़क अर्जुनी तहसील के कोहमारा से डोंगरगांव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है, जिससे सरकार को राजस्व नुकसान और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है
- Written By: आंचल लोखंडे

Dongargaon illegal mining (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Sand Mafia: तहसील के कोहमारा, कोदामेड़ी, वडेगांव, चिरचाड़ी, डोंगरगांव, केसलवाड़ा तथा परसोडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बंद घोषित नदी और नालों से खुलेआम रेत निकाली जा रही है और बिना किसी वैध अनुमति इसका व्यापार किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कोहमारा स्थित शशिकरण नाले से बिना अनुमति रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर शनिवार और रविवार को इस अवैध गतिविधि में तेजी देखी जाती है, लेकिन अन्य दिनों में भी रेत परिवहन लगातार जारी रहने की जानकारी सामने आ रही है।
प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान
इसके अलावा शेंडा, बामणी-खडकी, खोडशिवनी, पांढरी, रेंगेपार, घाटबोरी-तेली समेत आसपास के कई गांवों के नालों से भी अवैध तरीके से रेत निकाले जाने की सूचना है। इस अवैध उत्खनन के कारण शासन को मिलने वाला रॉयल्टी शुल्क और अन्य राजस्व प्रभावित हो रहा है। अनुमान है कि प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: अजित पवार को विधानमंडल की भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिस्थल बनाने की घोषणा
Bhandar News: तकनीकी वेतनश्रेणी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, भूमि अभिलेख कर्मियों का कार्य बहिष्कार
अमरावती: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त; 12 सीटों से अधिक वाली बसों में महिला अटेंडेंट अनिवार्य
वैनगंगा पर मौत का सफर, आजादी के 78 साल बाद भी दो जिलों के बीच पुल का सपना अधूरा
हाल ही में ग्राम राका में ग्रामीणों ने जागरूकता दिखाते हुए रेत से भरे तीन ट्रैक्टर पकड़कर राजस्व विभाग के हवाले किए थे। जानकारी के अनुसार संबंधित ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध रेत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है, जिससे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़े: हिमाचल में शहीद हुए सूबेदार नेतराम कटरे, 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार, गोंदिया में उमड़ा जनसैलाब
जल संकट जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न
विशेष चिंता की बात यह है कि प्रत्येक पटवारी साजा और मंडल क्षेत्र में ग्राम राजस्व अधिकारी तथा मंडल अधिकारी नियुक्त होने के बावजूद इतनी खुलेआम अवैध गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। अनियंत्रित रेत उत्खनन से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
नदी-नालों की प्राकृतिक संरचना बिगड़ने से भूजल स्तर में गिरावट, कृषि भूमि को नुकसान और भविष्य में जल संकट जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले में तत्काल सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाए, अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों और रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Kohamara dongargaon illegal sand mining road arjuni gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 500 रुपये में बनें टैक्सी ऐप के मालिक, अमित शाह की भारत टैक्सी से ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने की बड़ी योजना
Feb 23, 2026 | 08:01 PMMumbai News: अजित पवार को विधानमंडल की भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृतिस्थल बनाने की घोषणा
Feb 23, 2026 | 08:00 PMIND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 07:59 PM14 दिन और यूरोप की पूरी सैर! IRCTC के इस इंटरनेशनल पैकेज में शामिल है खाना, रहना-घूमना; अभी चेक करें डिटेल
Feb 23, 2026 | 07:58 PMवफादारी का सर्वोच्च बलिदान : जब आतंकियों की गोली के आगे ढाल बन गए सेना के ये बेजुबान ‘परमवीर’
Feb 23, 2026 | 07:58 PMभीख का कटोरा और शाही ठाठ! 7 करोड़ पाकिस्तानी गरीब, फिर भी मरियम नवाज ने खरीदा 1170 करोड़ का विमान
Feb 23, 2026 | 07:57 PMवंदे भारत में पिता ने बेटे को सिखाया सिविक सेंस, वीडियो ने जीता दिल
Feb 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













