साउथ अफ्रीका का आगामी शेड्यूल जारी, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक तीनों फॉर्मेट में होगी मेजबानी

साउथ अफ्रीका ने 2026-27 का शेड्यूल जारी किया। टीम ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टेस्ट और टी20 मैच खेलेगी, तैयारी वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप के लिए।
South Africa Home Schedule for 2026-27
साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa Home Schedule for 2026-27: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान साउथ अफ्रीका ने अपने आगामी शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सितंबर 2026 से लेकर जनवरी 2027 के बीच शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सितंबर से लेकर जनवरी तक साउथ अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

साउथ अफ्रीकी टीम 24-30 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने घर में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 9-31 अक्टूबर के बीच दोनों देश तीन टेस्ट मुकाबले खेलेंगे। मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने टाइटल डिफेंस को जारी रखेंगे। गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमशः बाकी दो गेम होस्ट करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल

मैच प्रकार मैच संख्या तारीख शहर
वनडे पहला 24 सितंबर 2026 डरबन
वनडे दूसरा 27 सितंबर 2026 जोहान्सबर्ग
वनडे तीसरा 30 सितंबर 2026 पोटचेफस्ट्रूम
टेस्ट पहला 9-13 अक्टूबर 2026 डरबन
टेस्ट दूसरा 18-22 अक्टूबर 2026 गकेबरहा
टेस्ट तीसरा 27-31 अक्टूबर 2026 केपटाउन

इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 15-27 नवंबर के बीच बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 1-7 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका इस टीम के खिलाफ 10-13 दिसंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज की मेजबानी भी करेगा।

बांग्लादेश के साउथ अफ्रीका दौरे 2026 का पूरा शेड्यूल

मैच प्रकार मैच संख्या तारीख शहर
टेस्ट पहला 15-19 नवंबर 2026 जोहान्सबर्ग
टेस्ट दूसरा 23-27 नवंबर 2026 सेंचुरियन
वनडे पहला 1 दिसंबर 2026 ईस्ट लंदन
वनडे दूसरा 4 दिसंबर 2026 गकेबरहा
वनडे तीसरा 7 दिसंबर 2026 केप टाउन
टी20 पहला 10 दिसंबर 2026 किम्बरली
टी20 दूसरा 12 दिसंबर 2026 बेनोनी
टी20 तीसरा 13 दिसंबर 2026 सेंचुरियन

बांग्लादेश के बाद साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के विरुद्ध तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। दोनों देश 17 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन और केपटाउन में यह मैच खेलेंगे। इसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड 10 जनवरी से 15 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों से भिड़ेगी। वहीं वर्ल्ड कप की तैयारी भी अभी से ही शुरू कर दी है।

इंग्लैंड के साउथ अफ्रीका दौरे 2026-27 का पूरा शेड्यूल

मैच प्रकार मैच संख्या तारीख शहर
टेस्ट 1 17-21 दिसंबर 2026 जोहान्सबर्ग
टेस्ट 2 26-30 दिसंबर 2026 सेंचुरियन
टेस्ट 3 3-7 जनवरी 2027 केपटाउन
वनडे 1 10 जनवरी 2027 पार्ल
वनडे 2 13 जनवरी 2027 ब्लोमफोंटेन
वनडे 3 15 जनवरी 2027 ब्लोमफोंटेन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com