- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Muhammad Deepak Met Rahul Gandhi And Said His Courage Increased Fourfold After The Meeting
राहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Muhammad Deepak Statement: उत्तराखंड के वायरल जिम संचालक मोहम्मद दीपक जो कुछ समय पहले ही चर्चा में आए थे, उन्होंने हाल ही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है।
- Written By: सजल रघुवंशी

Muhammad Deepak Meets Rahul Gandhi ( Source: Social Media)
Muhammad Deepak Meets Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो भाजपा को घेरने का कभी भी मौका नहीं छोड़ते, उनकी मुलाकात ने एक बार फिर मोहम्मद दीपक को चर्चा में ला दिया है। कोटद्वार में विवाद के बाद के चर्चा में आए दीपक ने कहा कि उनकी हिम्मत अब चार गुना बढ़ गई है, इसके अलावा उनका कहना है कि वह सिर्फ अपना काम करना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी लिखते हैं कि “हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात – एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।”
चार गुना बढ़ गई हिम्मत- ‘मोहम्मद’ दीपक
राहुल गांधी की इस मुलाकात के तुरंत बाद ही मोहम्मद दीपक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास हिम्मत पहले से थी, लेकिन अब चार गुना और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला आरक्षण की जंग! संसद सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक की आज अहम बैठक, बनाएंगे सरकार को घेरने का प्लान
Delhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
अब सुबह निकलो और शाम को वापस…दिल्ली वालों के लिए देहरादून का सफर हुआ जादुई; ये जगहें जाना ना भूलें
इसके अलावा मीडिया रिपोर्टस् दावा कर रहीं है कि दीपक के जिम के सदस्य 150 से घटकर 12-15 रह गए थे,जिससे उनके ऊंपर आर्थिक दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों ने उनके जिम की सदस्यता ली थी।
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में हुई एक कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.वीडियो एक मुस्लिम दुकानदार के पास का था। जहां बजरंगदल के सदस्यों ने मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम से ‘बाबा’ शब्द हटाने को लेकर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना जानलेवा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
उसी वक्त दीपक पहुंचे और भीड़ को शांत करवाया और जब उनसे उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं किसी ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया तो किसी ने इस पर सवाल उठाए। इसके बाद उनका विरोध भी तेज हुआ और फिर देखते ही देखते ‘मोहम्मद दीपक‘ फेमस हो गए।
Muhammad deepak met rahul gandhi and said his courage increased fourfold after the meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
Apr 15, 2026 | 11:17 AMIIT मुंबई में एडमिशन के नाम पर ठाणे में महिला से 12.5 लाख की ठगी, फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 11:17 AMकल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा
Apr 15, 2026 | 11:15 AMStreet Light Issue: दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा; शिवाजीनगर में बिजली की बर्बादी पर हंगामा
Apr 15, 2026 | 11:10 AMदीक्षाभूमि से समता का संकल्प: विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी- मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 15, 2026 | 11:08 AMमैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Chaudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
Apr 15, 2026 | 11:07 AMMiddle East तनाव के बीच भारत का डंका, इस साल 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
Apr 15, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














