-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Wasted Rs 2 Crore Of Taxpayers Money In Building And Demolishing Glass Wall
पैसा बर्बाद! सुप्रीम कोर्ट में पहले बनी शीशे की दीवार…फिर हटाई, 2.68 CR स्वाहा
- Written By: Saurabh Pal
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठ रहा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक साल पहले एक शीशे की दिवार बनाई गई थी। इसके बाद अब उस दिवार को तोड़ दिया गया। दिवार को बनाने और तोड़ने में 2.68 करोड़ स्वाहा हो गए।

सुप्रीम कोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट अपने न्यायिक फैसलों, आदेशों और निर्देशों को लेकर जानी जाती है, लेकिन चीफ जस्टिस के एक प्रशासनिक फैसले ने टैक्सपेयरों को 2.68 करोड़ बर्बाद कर दिया। एक साल पहले सुप्रीम के ऐतिहासिक गलियारे को तत्कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शीशे की दीवार बनाकर बंद करने का आदेश दिया था।
उनका यह फैसले के बाद बनाई गई दीवार एक साल भी नहीं चल पाई। चीफ जस्टिस बीआर गवई के आदेश के बाद गलियारे में बनी दीवार को तोड़ दिया गया। इससे सुप्रीम कोर्ट अपने मूल स्वारूप में लौट आया, लेकिन दीवार बनाने और तोड़ने में 2.68 करोड़ रूपये खर्ज हो गए।
पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में कई अहम बदलाव किए थे। इसमें एक सुप्रीम कोर्ट के गलियारे को शीशे की दीवार बनाकर बंद करना भी था। इसके पीछे उनका तर्क था कि इससे सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग में मदद मिलेगी और परिसर को ज्यादा आरामदायक बनाया जा सकेगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन ने इसका विरोध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
सुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक फैसले पर सवाल
वकीलों की संस्था सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के विरोध के बावजूद भी शीशे की दीवारें बनाई गई। इससे सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग काफी मॉडर्न नजर आने लगी थी। यह न केवल ढांचागत बल्कि यह सिंबोलिक बदलाव भी था। अब सीजेआई गवई के आदेश पर दीवार को हटा दिया गया। दो जजों के आदेशों के विरोधाभास के चलते जनता का पैसा बर्बाद हो गया। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की प्रशासनिक स्थिरता पर सवाल खड़े होते हैं।
चीफ जस्टिस गवई ने बदला चंद्रचूड़ का फैसला
शीशे की दीवार बनने के बाद बार एसोसिएशन ने कहा कि गलियारों की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट तक पहुंचने मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे गलियारे में भीड़ की स्थिति पैदा हो जाती है। जो लोग कोर्ट में रोजाना के काम में अहम भूमिका निभाते हैं, उनकी सलाह लिए बिना फैसला थोप दिया गया। दीवार हटाने को लेकर बार एसोसिएशन के वकीलों ने चंद्रचूड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना अर्जी डाली, लेकिन संजीव खन्ना ने कोई फैसला नहीं लिया। लेकिन गवई ने इस पर फैसला लिया और दीवार हटाने का आदेश दे दिया। अब सुप्रीम कोर्ट से अधुनिकता की प्रतीक शीशे की दीवार तोड़ दी गई।
ये भी पढ़ें-संसद के मानसून सत्र में होगा घमासान, सीजफायर पर ‘INDIA’ के सवाल पर होगा बवाल
कितना खर्चा आया? आरटीआई में खुलासा
आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक RTI से पता चला कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में इन शीशों को लगाने में कुल ₹2,59,79,230 (करीब 2.6 करोड़ रुपये) खर्च हुए थे। इसके बाद इसे हटाने में ₹8,63,700 रुपये का खर्च आया। इस तरह कुल ₹2.68 करोड़ रुपये सिर्फ एक साल के अंदर खर्च हो गए। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने इस फैसले को ‘फुल कोर्ट’ का सामूहिक निर्णय बताया है। CJI गवई ने सुप्रीम कोर्ट के लोगो को भी उसके पुराने स्वरूप में बहाल कर दिया, जिसमें भारत का राजचिह्न केंद्र में होता है। यह लोगो चंद्रचूड़ के कार्यकाल में बदला गया था।
Supreme court wasted rs 2 crore of taxpayers money in building and demolishing glass wall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














