Maharashtra News: उद्धव ठाकरे बोले- BJP का हिंदुत्व ढकोसला, सत्ता की भूखी पार्टी

BMC Election 2026: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसका हिंदुत्व ढोंग और तानाशाही वाला है। बीएमसी चुनावों में राजनीतिक मर्यादाएं टूटने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भाजपा नीत महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला।

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस और एआईएमआईएम के साथ हुए भाजपा गठबंधन को उन्होंने निशाना बनाया और तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हिंदुत्ववादी नहीं बल्कि सत्तावादी पार्टी है।

उसका हिंदुत्व एक ढकोसला है। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव ऐतिहासिक हो गए हैं, जहां सारी मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। हम इस चुनाव को चुनाव ही बने रहने देने की कोशिश कर रहे हैं। पहले पीछा करने पर चोर भाग जाता था, लेकिन अब वह कहता है कि मैं एक चोर हूं और मैं आपको वोट देने के लिए कह रहा हूं।

उद्धव ठाकरे  का बीजेपी के हिंदुत्व पर हमला

उद्धव ने अफसोस जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी संस्कृति और परंपरा कभी भी नहीं थी। 'मातोश्री' पर आयोजित खास बातचीत में उद्धव ठाकरे ने 'नवभारत' के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व ढोंग और तानाशाही वाला है। उद्धव ने भाजपा और संघ पर अनेक गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा, "भाजपा हिंदुत्व का ढोंग करती है।"

'भाजपा का अमर प्रेम और बाकी का लव जिहाद ?'

उद्धव ठाकरे ने भाजपा की राजनीतिक विरोधाभासी साझेदारियों पर करारी टिप्पणी करते हुए कहा, "हमने कांग्रेस के साथ जो गठबंधन किया वह भाजपा द्वारा धकेले जाने के कारण हुआ, हम गए तो हिंदुत्व छोड़कर गए? फिर भाजपा ने क्या किया? भाजपा करती है। तो 'अमर प्रेम' और बाकी करते हैं तो 'लव जिहाद'? भाजपा खुद' लव जिहाद' कर रही है या 'वोट जिहाद'? अकोला में गठबंधन क्या है? पालघर साधु हत्याकांड के आरोपी को क्या वास्तव में पार्टी से निकाला गया?"

'शिवसेना के आधार पर हिंदू वोट बैंक'

भाजपा को उसका इतिहास याद दिलाते हुए उद्धव ने कहा, "2014-19 तक भाजपा हिंदुत्व बोलने से डरती थी। तब गांधीवादी समाजवाद का दौर था। 1987 में पहला उपचुनाव बालासाहेब ने हिंदुत्व पर जीता था। इतने स्पष्ट बोलने की हिम्मत किसी भाजपा नेता में नहीं थी। तब उन्हें एहसास हुआ कि हिंदू चोट बैंक बन सकता है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए ब्रजमोहन पांडेय/जितेंद्र मल्लाह की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com