

Nail Colors For Dark Skin: फैशन के ट्रेंड्स लगातार बदलते जा रहे है जहां पर कपड़ों से लेकर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में एक से बढ़कर एक नए स्टाइल सामने आ रहे है। अपने हाथों और नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां कभी पीछे नहीं रहती है। नाखूनों में तरह-तरह के नेल स्टाइल और आर्ट्स को ट्राई करती है। डार्क टोन वालों के लिए नेलपेंट चुनने के दौरान कई तरह की समस्या और कन्फ्यूजन आता है। इस सोचने और कन्फ्यूजन की वजह से डार्क स्किन टोन वाले गलत शेड का चुनाव कर लेते है।
हाथ खूबसूरत दिखने की बजाय उल्टा डल और मटमैले लगने लगते हैं. ऐसे में सही नेल कलर चुनना जरूरी है। आज हम आपको ऐसे कंफ्यूजन दूर करने वाले उपाय बता रहे है। चलिए जान लेते है किस मौके पर कौन से रंग डार्क स्किन टोन वालों के लिए बेहतर होते है।
डार्क स्किन टोन वालों के लिए कौन सा रंग हाथों की उंगलियों के नाखूनों की शोभा बढ़ा सकता है और कौन सा नहीं इसके बारे में बताया गया है। 1- अगर आप अपने डार्क स्किन टोन पर डीप, रिच और हाई कॉन्ट्रास्ट कलर सबसे ज्यादा सूट करते हैं।ये रंग हाथों को उभारते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो लाते हैं। इसके लिए आप इन रंगों के ऑप्शन में से किसी एक को चुन सकते है। पार्टी या फेस्टिव सीजन में ये रंग हाथों को बहुत एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देते हैं।
2- लाइट शेड भी कर सकते है ट्राई आप अगर डार्क स्किन टोन वाले है तो आप लाइट शेड के रंग चुन सकते है। बहुत ज्यादा फीके नहीं बल्कि वार्म और सॉफ्ट लाइट शेड्स चुनें।
खासकर डेली वियर के लिए ये शेड्स हाथों को फ्रेश और क्लीन लुक देते हैं।
यहां पर डार्क स्किन टोन वाले ऐसे रंगों का इस्तेमाल न करें जो हाथों की खूबसूरती पर फीका कर दें। डार्क स्किन टोन वाले बहुत ज्यादा डल, ग्रे या मडी कलर का चुनाव न करें। ऐसे रंग ना हाथों में लगाएं जो आपके रंग को और डार्क दिखाएं।ऐसे शेड्स को अवॉइड करना ही बेहतर है।