- Hindi News »
- Health »
- Study Pressure Or Parental Scolding Real Reason Behind Child Depression
पढ़ाई का दबाव या माता-पिता की डांट? जानिए वो असली वजह जो बच्चों को ले जा रही है डिप्रेशन की ओर
- Written By: प्रीति शर्मा
Child Depression Causes: आज के समय में बच्चों में डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पढ़ाई का दबाव, माता-पिता की अपेक्षाएं और भावनात्मक संवाद की कमी इसके बड़े कारण हो सकते हैं।

उदास और तनाव में डूबा बच्चा (सौ. एआई)
Parenting Tips for Mental Health: आज के दौर में बच्चों की हंसी मोबाइल स्क्रीन और किताबों के बोझ तले दबती जा रही है। पहले जहां बचपन मैदानों में बीतता था अब वह सोशल मीडिया की आभासी दुनिया और ‘नंबरों की रेस’ तक सीमित है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य अब एक गंभीर संकट बन चुका है।
बदलती जीवनशैली और तकनीक की अंधी दौड़ ने बच्चों के मासूम मन पर गहरा प्रहार किया है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य अब केवल एक चर्चा का विषय नहीं बल्कि एक इमरजेंसी की तरह है। पढ़ाई का दबाव, मोबाइल की लत और घर का अशांत माहौल मिलकर बच्चों को अवसाद और अकेलेपन की ओर धकेल रहे हैं।
माता-पिता का व्यवहार
नोविज्ञान कहता है कि बच्चा दुनिया को सबसे पहले अपने माता-पिता की नजरों से देखता है। यदि घर में हर समय चिल्लाना, तनाव या उपेक्षा का माहौल हो तो बच्चा अपनी भावनाओं को दबाने लगता है। माता-पिता का अत्यधिक सख्त रवैया बच्चों के आत्मविश्वास को पूरी तरह खत्म कर सकता है। इसके विपरीत जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और उनकी छोटी-छोटी बातों को सुनते हैं उनके बच्चे मानसिक रूप से अधिक मजबूत और रचनात्मक होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘जहरीली’ हुई दुनिया की थाली! WHO की चेतावनी- दूषित भोजन से हर साल 15 लाख मौतें, बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
दलाई लामा के स्वास्थ्य पर दुनिया की नजर, इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं आध्यात्मिक गुरु
kids Diet: क्या आपके बच्चे की डाइट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व? याददाश्त और इम्यूनिटी के लिए है बेहद जरूरी
Measles Crisis: बांग्लादेश में खसरे का भयंकर कहर, 600 से ज्यादा मौतें, वैक्सीन की कमी ले रही जान
यह भी पढ़ें:- रोजाना इन 5 हेल्दी चीजों का करें सेवन, धीरे-धीरे बढ़ेगा वजन और शरीर को मिलेगी ताकत
स्कूल का दबाव
स्कूल अब केवल ज्ञान का केंद्र नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा के मैदान बन गए हैं। हर समय नंबरों की तुलना और शिक्षकों का सख्त रवैया बच्चों में फेल होने का डर पैदा कर रहा है। जब शिक्षा का उद्देश्य केवल बेहतर ग्रेड्स पाना रह जाता है तो बच्चा सीखने की प्रक्रिया का आनंद लेना छोड़ देता है। इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन और पढ़ाई के प्रति अरुचि पैदा होने लगती है।
सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम
आज के दौर में सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। ऑनलाइन दुनिया की चमक-दमक बच्चों को इंफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स का शिकार बना रही है। दूसरों की फिल्टर की हुई फोटो और नकली सफलता देखकर बच्चे खुद को कमतर आंकने लगते हैं। साइबर बुलिंग और नकारात्मक कमेंट्स उनके कच्चे मन पर गहरा घाव छोड़ते हैं जिससे उनमें नींद की कमी और एंग्जायटी जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
बच्चों का कैसे रखें ख्याल
विशेषज्ञों का सुझाव है कि बच्चों को डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है। उन्हें गैजेट्स के बजाय खेल के मैदानों और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना अनिवार्य है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के लिए घर में सुरक्षा और संवाद का माहौल बनाएं ताकि बच्चा अपनी हर बात बिना डरे साझा कर सके।
Study pressure or parental scolding real reason behind child depression
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को हटाने पर बढ़ा विवाद, राकांपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Jun 04, 2026 | 03:29 PMपटना कोचिंग वॉर में नया ट्विस्ट: वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो गार्ड्स पुलिस हिरासत में, फायरिंग का है आरोप
Jun 04, 2026 | 03:20 PMMP News: ईरान-अमेरिका तनाव की आग में झुलसा उज्जैन का परिवार, कुवैत एयरपोर्ट हमले में मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत
Jun 04, 2026 | 03:18 PMसंविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Jun 04, 2026 | 03:18 PMUKSSSC Recruitment 2026: 90 पदों पर निकली भर्ती, कृषि ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 04, 2026 | 03:11 PMदिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
Jun 04, 2026 | 03:10 PMपुणे के अप्पा बलवंत चौक पर उमड़ी भीड़; स्कूल सामग्री 30% महंगी होने से बिगड़ा अभिभावकों का बजट
Jun 04, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM














