-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Response To Raj Thackeray Says Development Of Mumbai Was Initiated By People From Nagpur
मुंबई के विकास की शुरुआत नागपुरकरों ने की, CM फडणवीस ने गिनाया हिसाब, राज ठाकरे को दिया करारा जवाब
- Written By: आकाश मसने
Devendra Fadnavis Statement: मुंबई के विकास पर राज ठाकरे के बयान को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुंबई के विकास की शुरुआत नागपुरकर नितिन गडकरी के दौर में हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Response To Raj Thackeray: मुंबई के विकास को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा पलटवार किया है। राज ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री नागपुर के हैं और मुंबई के मुद्दे व समस्याएं समझने के लिए मुंबई में जन्म लेना जरूरी है। इस पर जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाया कि आप इतने वर्षों तक मुंबई की राजनीति में रहे, लेकिन मुंबई के मराठी लोगों के लिए आपने क्या किया?
सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई के विकास की असली शुरुआत नागपुर के नितिन गडकरी के कार्यकाल में हुई। हम मुंबई में पैदा नहीं हुए, यह हमारा दोष नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज का यह पूरा बयान सिर्फ हताशा और निराशा से भरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी गुजरात में जन्मे हैं, लेकिन उन्हें कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश की गहरी समझ है। अगर मान भी लें कि मुझे मुंबई नहीं समझ में आती, तो आपको तो आती है। फिर इतने वर्षों में आपने क्या किया?
नितिन गडकरी के नेतृत्व में मुंबई में बने 55 फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मुंबई का मराठी आदमी आज शहर छोड़कर बाहर घर लेने को मजबूर है। आपके पास 25 वर्षों तक मुंबई की सत्ता थी, तब आपने क्या किया? फडणवीस ने बताया कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में मुंबई में 55 फ्लाईओवर बने, वर्ली–बांद्रा सी लिंक का निर्माण हुआ और वहीं से मुंबई के विकास को गति मिली। इसके बाद उनके, एकनाथ शिंदे के और फिर उनके ही कार्यकाल में मुंबई के विकास को और आगे बढ़ाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
अजित के आरोप पर मुख्यमंत्री का जवाब
अजित पवार ने दावा किया था कि पुणे और मुंबई की मेट्रो परियोजनाओं को मनमोहन सिंह के कार्यकाल में मंजूरी मिली थी। इस पर फडणवीस ने कहा कि जो लोग आज हमारे साथ हैं, उनके पास दिखाने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन जो हमारे खिलाफ लड़ते हैं, उनके पास कुछ भी नहीं है, इसलिए उन्हें आरोप लगाने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई चुनाव पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक! भाजपा नेता को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा विवाद?
फडणवीस ने सवाल किया कि अगर मनमोहन सिंह के समय मेट्रो मंजूर हुई थी, तो वह शुरू क्यों नहीं हुई? उस समय सत्ता किसके हाथ में थी? आखिर देवेंद्र फडणवीस का इंतजार क्यों करना पड़ा? उन्होंने बताया कि मेट्रो परियोजना के लिए नागपुर मेट्रो कंपनी को ‘महामेट्रो’ बनाकर काम करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विरोधी जानबूझकर तीखे और टोक के बयान देते हैं, ताकि विकास से ध्यान भटकाया जा सके। अजित पवार हमारे मित्र हैं, लेकिन पुणे में वे हमारे राजनीतिक विरोधी हैं। शरद पवार ने कितने वर्षों तक सत्ता चलाई और उनके प्रमुख सहयोगी अजित पवार ही थे-यह सवाल पुणे की जनता पूछेगी। उस समय अजित पवार को जवाब देना पड़ेगा।
Devendra fadnavis response to raj thackeray says development of mumbai was initiated by people from nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














