-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sanjay Raut Says Ncp And Bjp Leaders Did Not Want To See Shinde As Chief Minister In 2019
NCP और BJP के नेता 2019 में शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते थे: संजय राउत
- Written By: साक्षी सिंह

राज्यसभा सांसद और शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ANI Photo
मुंबई: शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena-UBT) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार में शामिल दलों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता 2019 में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते थे।
राउत ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह भी दावा किया कि अजित पवार, दिलीप वालसे पाटिल और सुनील तटकरे जैसे राकांपा नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के लिए शिंदे के नाम का विरोध करते हुए कहा था कि वे उनके जैसे कनिष्ठ और अनुभवहीन व्यक्ति के अधीन काम नहीं करेंगे। राज्यसभा सदस्य ने कहा, कांग्रेस और राकांपा ने कहा था कि उनके पास कई वरिष्ठ नेता हैं और गठबंधन का नेता ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो अनुभवी एवं वरिष्ठ हो और सभी को साथ लेकर चल सके।
राउत ने कहा कि इसी प्रकार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना के सरकार गठन के लिए महा विकास आघाडी के हिस्से के तौर पर कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने से पहले, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन और सुधीर मुनगंटीवार जैसे नेताओं ने शिवसेना से कहा था कि वे नहीं चाहते कि शिंदे मुख्यमंत्री बनें। अजित पवार और फडणवीस वर्तमान में मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
राउत ने कहा, शिंदे को पहले ही शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था, लेकिन भाजपा ने कहा था कि वह नहीं चाहती कि शिंदे गठबंधन के मुख्यमंत्री बनें। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, शिंदे को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया था और वह मुख्यमंत्री उम्मीदवार हो सकते थे, लेकिन कोई भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहता था। राउत ने कहा कि राकांपा-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगा कि गठबंधन को ऐसा नेता चुनना चाहिए जिन्हें तीनों दलों का समर्थन प्राप्त हो।
ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 2019 के राज्य विधानसभा चुनावों के बाद अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। बाद में ठाकरे ने राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य सरकार बनाई। शिंदे ने 2022 में शिवसेना के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की जिसके कारण पार्टी बंट गई और इसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायकों ने भी सरकार के साथ पिछले साल हाथ मिला लिया और शरद पवार द्वारा गठित राकांपा भी विभाजित हो गई।
Sanjay raut says ncp and bjp leaders did not want to see shinde as chief minister in 2019
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














