-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Sangareddy Hostel Watchman Drunk Rice Pot Viral Video
सरकारी हॉस्टल में बड़ी लापरवाही : नशे में चौकीदार चावल के बर्तन में पैर डालकर सो गया, वीडियो वायरल
- Written By: हितेश तिवारी
Sangareddy District में सरकारी बॉयज हॉस्टल का एक चौकीदार नशे में किचन में सोता मिला, उसका पैर चावल के बर्तन में था। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने चौकीदार को सेवा से बर्खास्त किया।

वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Drunk Watchman Viral Video : तेलांगना के संगारेड्डी जिले में एक सरकारी बॉयज हॉस्टल के चौकीदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 12 नवंबर की रात चौकीदार शराब के नशे में इतना धुत था कि वह हॉस्टल के किचन में ही सो गया। हैरानी की बात यह है कि वह एक बड़े बर्तन में रखे चावल में अपना पैर डाले हुए सो रहा था। यह देखकर हॉस्टल के छात्रों ने तुरंत वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही यह वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा, तो पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जिला प्रशासन ने चौकीदार को तुरंत सेवा से हटा दिया
जिला कलेक्टर ने पूरी घटना पर रिपोर्ट मांगी और एडिशनल कलेक्टर चंद्रशेखर को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रिंसिपल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में साफ लिखा था कि चौकीदार नशे में था और उसी हालत में उसने अपना पैर चावल के बर्तन में डाल दिया था। हॉस्टल के किचन का यह हाल देखकर प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना और तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।
A drunk watchman deployed at a hostel in #Telangana’s #Sangareddy was on Wednesday, November 12 seen sleeping with his foot in rice prepared for students. The incident occurred at a polytechnic college in the #Ismailkhanpet area. pic.twitter.com/qPiNrBeduj — Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) November 14, 2025
प्रशासन ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए
प्रशासन ने कहा अब रोजाना एक शिक्षक को हॉस्टल की देखरेख के लिए नियुक्त किया जाएगा, ताकि ऐसे मामले दोबारा न हों। इसके अलावा, प्रिंसिपल को भी चेतावनी दी गई है कि वे खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर खास ध्यान रखें। प्रशासन ने साफ कहा है कि छात्रों को मिलने वाला खाना बिल्कुल स्वच्छ और सुरक्षित होना चाहिए।
ये भी पढ़ें : VIRAL VIDEO : NASA के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया धरती के ऊपर नॉर्दर्न लाइट्स का खूबसूरत वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा
2029 तक नशा मुक्त बनेगा तेलंगाना! डीजीपी का बड़ा ऐलान, ड्रग माफियाओं पर होगी निर्णायक कार्रवाई
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
जिला प्रशासन ने सभी सरकारी हॉस्टलों को सख्ती बरतने का आदेश दिया
एडिशनल कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी हॉस्टलों में नियमित निरीक्षण किया जाए और खाने की गुणवत्ता और किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी होस्टलों में सुरक्षा और खाने की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने भी मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
Sangareddy hostel watchman drunk rice pot viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














