-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Msrtc 50 Percent Discount School College Educational Tour Bus Scheme
महाराष्ट्र सरकार का छात्रों को तोहफा! शैक्षणिक यात्राओं के लिए MSRTC की बसों में मिलेगी 50% की छूट
- Written By: आकाश मसने
MSRTC 50% Discount News: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल-कॉलेज की शैक्षणिक यात्राओं के लिए 50% किराया छूट और 800-1000 नई MSRTC बसें उपलब्ध कराने की घोषणा की। यह ऐलान मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया।

MSRTC की बसें (सोर्स: सोशम मीडिया)
MSRTC Educational Tour Bus Discount: महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए बड़ी पहल की है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) शैक्षणिक यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में नई बसें उपलब्ध कराएगा। छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन यात्राओं के किराए में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जाएगी।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक ने रविवार को घोषणा की कि राज्य परिवहन निगम (MSRTC) स्कूल और कॉलेज की ओर से आयोजित होने वाली शैक्षणिक यात्राओं के लिए इस साल बड़ी संख्या में नयी बसें उपलब्ध कराएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए किफायती और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।
मंत्री सरनाईक ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों का समर्थन करते हुए स्कूली यात्राओं के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट देगी। यह पहल विशेष रूप से ऐसे समय में की गई है जब छात्र दीपावली की छुट्टियों के बाद शैक्षणिक भ्रमणों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रतिदिन 1000 तक नई बसें होंगी उपलब्ध
मंत्री सरनाईक के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के 251 डिपो से स्कूल-कॉलेजों को रोजाना लगभग 800 से 1,000 नयी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि छात्रों की शैक्षणिक यात्राएं सुचारू रूप से संपन्न हों।
डिपो प्रमुखों को समन्वय स्थापित करने के निर्देश
मंत्री सरनाईक ने वर्ष 2025-26 के लिए MSRTC के अधिकारियों को विशेष निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने डिपो प्रबंधकों और स्टेशन प्रमुखों को शैक्षणिक संस्थानों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें:- IndiGo और Akasa Air का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट से 25 दिसंबर से शुरू होगी उड़ानें
सरनाईक ने कहा कि डिपो प्रमुख और स्टेशन अधिकारी, स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्यों से मिलकर उन्हें राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
MSRTC के राजस्व का प्रदर्शन
मंत्री के अनुसार, एमएसआरटीसी को पिछली योजना से अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ था। निगम ने नवंबर 2024 से लेकर इस साल फरवरी तक शैक्षणिक यात्राओं के लिए 19,624 बसें उपलब्ध कराईं थीं, जिससे 92 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
Maharashtra msrtc 50 percent discount school college educational tour bus scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














