-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Statement On China Ruling Party Demand For Sedition Case Is Rising
राहुल गांधी का चीन प्रेम पड़ सकता है महंगा, देशद्रोह का मुकदमा चलाने की उठी मांग
- Written By: साक्षी सिंह
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए चीन वाले बयान पर सियासत छिड़ गई है। सत्ता पक्ष ने जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। बीजेपी के दूसरे नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है।

अमेरिका के टेक्सास शहर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए चीन वाले बयान पर सियासत छिड़ गई है। सत्ता पक्ष ने जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता ने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए। बीजेपी के दूसरे नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है।
बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में जुटा है। राहुल गांधी द्वारा भारत में रोजगार की समस्या का जिक्र करना दिखाता है कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में भाजपा और RSS की बखिया उधेड़ रहे राहुल गांधी, भारतीय राजनीति में भी निकाली कमियां
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
चीन के पैसों पर ही पल रहे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की तारीफ करने के बजाय राहुल गांधी भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के पैसों पर ही पल रहे हैं तभी वे बाहर जाकर चीन का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए जो भारत के बाहर जाकर भारत की निंदा करते हैं और दुश्मन देशों की तारीफ करते हैं।
राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर गिरिराज सिंह का स्टेटमेंट
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “…भारत की तारीफ करने के बजाय वे(राहुल गांधी) भारत के बाहर जाकर भारत को ही गाली दे रहे हैं, चीन की तारीफ कर रहे हैं। लगता है कि वे चीन के… pic.twitter.com/3Ql7GpoW2L — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2024
राहुल गांधी को चीन से प्यार
राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है कि उन्हें चीन से कितना प्यार है, जबकि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में जुटा है। राहुल गांधी द्वारा भारत में रोजगार की समस्या का जिक्र करना दिखाता है कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं। प्रधानमंत्री के आने के बाद आज लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं, अगर आज रोजगार की समस्या है तो इसका कारण है कि कांग्रेस अपने लंबे समय के शासन में ऐसी व्यवस्था नहीं बना पाई कि जितनी जनसंख्या बढ़े उसी अनुपात में रोजगार सृजित हो।
राहुल गांधी के बयान पर BJP सांसद का प्रवीण खंडेलवाल स्टेटमेंट
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के टेक्सास में दिए गए बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “राहुल गांधी ने चीन का जिक्र करके एक बार फिर देश को बता दिया है कि उन्हें चीन से कितना प्यार है, जबकि पूरा देश चीनी सामान का बहिष्कार करने में… pic.twitter.com/p0YdMiYOGY — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2024
राहुल गांधी को सोच समझकर बोलना चाहिए
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में रोजगार के नए आयाम स्थापित किए हैं, जहां उन्होंने विश्वकर्मा योजना, स्वनिधि योजना आदि के जरिए रोजगार सृजन का बेहतरीन काम किया है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वह क्या और कब और कह रहे हैं। अगर विपक्ष के नेता इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देंगे तो जनता इसका जवाब देगी।
ये भी पढ़ें:-कोलकाता मामले में अगली सुनवाई 17 सितबंर को, SC ने आगे की जांच के लिए CBI को दिया एक और हफ्ते का वक्त
चीन वाला क्या है राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि वैश्विक उत्पादन में चीन का प्रभुत्व है इसलिए वह बेरोजगारी का सामना नहीं कर रहा है जबकि भारत और अमेरिका समेत पश्चिमी देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को डलास में टेक्सास विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, गांधी ने कहा कि भारत में कौशल की कोई कमी नहीं है और अगर देश उत्पादन के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर दे तो वह चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
Rahul gandhi statement on china ruling party demand for sedition case is rising
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














