इंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश

Punyodaya Project: इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग 8 हजार विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया,यहाँ सीएम ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता बताई ।
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav distributes notebooks to students during the Punyodaya Project event at the Basketball Complex in Indore, promoting education, friendship, and social service.
बच्चो को कॉपी वितरित करते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore CM Mohan Yadav Distributes Notebooks: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित हिन्द रक्षक संगठन के पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन भर लोगों की मदद करते रहो, यही पुण्योदय कार्यक्रम की भावना है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को मित्रता का महत्व बताते हुए कहा कि मित्र की निगाहें कभी नीचे नहीं होना चाहिए, इसका हमेशा ध्यान रखना।

कृष्ण-सुदामा की मित्रता को बताया आदर्श

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्ची दोस्ती में कभी अमीरी-गरीबी या छोटे-बड़े का भेद नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज भी युगों बाद कृष्ण-सुदामा की मित्रता दुनिया के लिए प्रेरणा बनी हुई है। श्रीकृष्ण ने द्वारकाधीश होने के बावजूद अपने मित्र सुदामा का सम्मान और प्रेम से स्वागत किया, यही सच्ची मित्रता का संदेश है।

40 हजार कॉपियों का वितरण, 3 लाख बच्चों तक पहुंचेगा अभियान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करीब 8 हजार विद्यार्थियों को 40 हजार कॉपियों का वितरण किया। हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने बताया कि वर्ष 2004 से संचालित इस अभियान के तहत हर वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क कॉपियां वितरित की जाती हैं। इस वर्ष 11 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान में 3 लाख कॉपियां वितरित की जाएंगी।

लक्ष्मणसिंह गौड़ को किया याद

यह कार्यक्रम पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रह्मालीन लक्ष्मणसिंह गौड़ की 68वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लक्ष्मणसिंह गौड़ से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद वे लगातार तीसरी बार हिन्द रक्षक के इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढें:

राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को दी जा रही कॉपियों के मुखपृष्ठ पर राष्ट्रनायकों और क्रांतिकारियों के चित्र बच्चों में राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का संचार करेंगे। उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के लोककल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे, उनसे संवाद किया और सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com