-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Hearing Begins In Kolkata Doctor Murder Case Cbi Submits Investigation Report
कोलकाता मामले में अगली सुनवाई 17 सितबंर को, SC ने आगे की जांच के लिए CBI को दिया एक और हफ्ते का वक्त
- Written By: साक्षी सिंह
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने आज की सुनावाई शुरू कर दी है। सीबीआई ने अब तक की अपनी जांच रिपोर्ट को अदालत को सौंप दिया है। इसके साथ ही बंगाल सरकार ने भी अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

कोलकाता मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी
नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ने आज की सुनावाई शुरू कर दी है। बीआई ने मामले में हुई अभी तक की जांच को लेकर अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। इसके साथ ही बंगाल सरकार ने भी अपनी रिपोर्ट सौंपी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अस्पताल में हुए तोड़फोड़ के मामले अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ कर रही है। बेंच सीलकवर में दाखिल सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट को देख रही है।
CBI की बंगाल सरकार पर आरोप
सीबीआई की तरफ से पेश वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बंगाल सरकार पर आरोप लगया। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल सरकार सीबीआई से क्या छिपाना चाहती है। हमें पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से दाखिल जवाब की कॉपी नहीं मिली है।
बंगाल सरकार का जवाब
सीबाई के आरोपों और सवालों का जवाब देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि हमने जवाब की कॉपी सिर्फ कोर्ट में जमा की है। हमने CBI को अभी तक कॉपी नहीं दी है। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से जब डॉक्टर अस्पताल में काम नहीं कर रहे थे, उस वक्त 23 लोगों को ट्रीटमेंट न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
इसके बाद सीबीआई और बेंच के बीच सवाल जवाब का दौर शुरु हुआ। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने संदीप घोष को लेकर सीबीआई से सवाल पूछे।
CJI का सवाल: पूर्व प्रिंसिपल का घर कॉलेज से कितनी दूर है
सॉलिसिटर का जवाब: सॉलिसिटर ने जवाब दिया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से प्रिंसिपल का घर 15 से 20 मिनट की दूरी पर है।
सुप्रीम कोर्ट का बंगाल सरकार का से सवाल
सुप्रीम कोर्ट: रेप-मर्डर मामले की FIR कब दर्ज हुई?
बंगाल सरकार: 02:55 PM पर FIR दर्ज हुई और डेथ सर्टिफिकेट 01:47 PM पर बना।
सुप्रीम कोर्ट: हमें अप्राकृतिक मौत के मामले में स्पष्टीकरण चाहिए
बंगाल सरकार: थाने में अप्राकृतिक मौत मामले में 02:55 PM पर डायरी दर्ज की गई और डेथ सर्टिफिकेट 1.47 PM पर बना।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आगे की जांच के लिए सीबीआई को एक हफ्ते और वक्त दिया है। मामले की अब अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था
पिछली सुनवाई यानी 20 अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को भयावह करार दिया था। साथ ही कोर्ट ने डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए 10 सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन सहित कई निर्देश जारी किया था। 22 अगस्त को सुनवाई पर कोर्ट ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में देरी के लिए कोलकाता पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके अलावा कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी। साथ ही ये भी कहा था कि न्याय और चिकित्सा को रोका नहीं जा सकता।
क्या है कोलाकाता केस
9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से देशभर के डॉक्टरों ने न्याय के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल करना शुरू कर दिया। तूल को बढ़ते देख हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंप दी गई। इस अपराध के लिए एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया।
Hearing begins in kolkata doctor murder case cbi submits investigation report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














