- Hindi News »
- India »
- Operation Sindoor Congress Decision Is Insulting For Shashi Tharoor Says Kpcc Chief K Sudhakaran
राहुल-खरगे कर रहे ‘अपमान’ फिर भी थरूर ‘वफादार’, कांग्रेस नेताओं में सिर फुटव्वल
कांग्रेस नेत सुधाकरन का कहना है कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

शशि थरूर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से ऑल पार्टी डेलिगेशन के लिए कांग्रेस नेताओं के नाम के सुझाव मांगे थे।
कांग्रेस ने चार नाम- आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार के दिए थे। हालांकि, सूची में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम न होने के बाद भी केंद्र सरकार ने उनको ‘टीम इंडिया’ में शामिल किया। पार्टी आलाकमान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने ही हैरानी जताई है।
थरूर वफादार
कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने कहा कि इस सूची में शशि थरूर के नाम को शामिल न करने पर आलाकमान के फैसले पर हैरान हूं। उन्होंने इसको थरूर का ‘अपमान’ बताया है। सुधाकरन ने कहा कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उनको इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
चुनाव संबंधी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुधाकरन ने थरूर के पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भी गलत बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने थरूर से बात की है और उन्हें विश्वास है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि थरूर को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
सुधाकरन ने कहा कि उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर राहत महसूस करने की बात कही और कहा कि वो पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे। वो चुनाव संबंधी कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेंगे।
शशि थरूर ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा डेलीगेशन का नेतृत्व दिए जाने के बाद सरकार का आभार जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रहित की बात होगी तो मैं पीछे नहीं रहूंगा। उन्होंने इसे गौरवपूर्ण भी बताया है। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘हाल के मामलों पर देश का पॉइंट ऑफ व्यू रखने के लिए भारत सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन में मुझे भी चुना है। मैं इसके लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’
Operation sindoor congress decision is insulting for shashi tharoor says kpcc chief k sudhakaran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














