- Hindi News »
- India »
- Mp Anwarul Azim Anar Murder Case Bangladesh Police Interpol West Bangal Police Crime News
सांसद की हत्या के सरगना को वापस लाने में इंटरपोल की मदद लेगा बांग्लादेश, ढाका पुलिस जांच के लिए कोलकाता रवाना
बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगा।ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारुन उर राशिद ने हत्या के मामले की जांच के लिए कोलकाता रवाना होने से ठीक पहले संवाददाताओं के साथ बातचीत की जहां उन्होंने अनार की हत्या के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेने की बात की।
- Written By: रीना पंवार

बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार (सौजन्य सोशल मीडिया)
ढाका : बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेगा। यहां एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते अनार कोलकाता में मृत मिले थे।
ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की जासूसी शाखा के प्रमुख मोहम्मद हारुन उर राशिद ने हत्या के मामले की जांच के लिए कोलकाता रवाना होने से ठीक पहले रविवार को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं के साथ बातचीत की जहां उन्होंने अनार की हत्या के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद लेने की बात की।
ज्ञात हो कि बांग्लादेश में झिनाइदह-4 क्षेत्र से तीन बार के सांसद और सत्तारूढ़ दल अवामी लीग की कालीगंज उप जिला इकाई के प्रमुख अनार इलाज के लिए 12 मई को ढाका से रवाना हुए थे। वह अगले ही दिन कोलकाता में लापता हो गए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि सांसद का पहले गला घोंटा गया और उसके बाद उनके शव के टुकड़े कर विभिन्न इलाकों में फेंक दिये गए, जिन्हें बरामद किया जाना अभी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
हुमायूं कबीर के बेटे की गुंडागर्दी…पुलिसकर्मी से की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली ब्लास्ट के कारण प्रभावित होगी IND-SA सीरीज? कोलकाता मैच से पहले अलर्ट मोड में दीदी की पुलिस
फैशन, फरेब और फर्जीवाडे का मायाजाल, कोलकाता से पकड़ी बांग्लादेशी ब्लॉगर की कहानी
कोलकाता गैंगरेप में प्रदर्शन पर सियासी बवाल, भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया
ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त हारुन ने कहा कि वे झिनाइदह-4 सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड के भगोड़े मुख्य साजिशकर्ता अख्तरुज्जमां शाहीन को वापस लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगेंगे। हारुन ने यह भी कहा कि सांसद के बचपन के मित्र शाहीन को वापस लाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक के जरिये एक आवेदन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जासूसी शाखा की टीम सबसे पहले कोलकाता में वारदात स्थल पर जाएगी और वे जिहाद से पूछताछ करेंगे, जिसे हत्या के सिलसिले में भारत में गिरफ्तार किया गया है।
बांग्लादेश की एक अदालत ने अनार की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को तीन संदिग्धों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुंबई में कसाई का काम करने वाले एक बांग्लादेशी को इस जघन्य हत्याकांड में कथित संलिप्तता को लेकर उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस बीच, पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि सोने की तस्करी हत्या का एक संभावित कारण हो सकता है। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि सोने की तस्करी को लेकर अनार और उनके दोस्त, जो एक अमेरिकी नागरिक और उनका कारोबारी साझेदार है, के बीच कथित अनबन अपराध की वजह हो सकती है।
(एजेंसी)
Mp anwarul azim anar murder case bangladesh police interpol west bangal police crime news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














