मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में अरासुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन संदीप चाहर ने मात्र 27 सेकंड में अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पर खड़े एक व्यक्ति की जान बचाई।

Tamil Nadu Sandeep Chahar Railway Crossing Viral CCTV Video: तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले स्थित अरासुर रेलवे क्रॉसिंग पर कर्तव्यनिष्ठा और इंसानियत की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जहां तैनात रेलवे गेटमैन संदीप चाहर ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक व्यक्ति की जिंदगी बचा ली। ड्यूटी के दौरान संदीप ने देखा कि एक व्यक्ति बंद रेलवे गेट के नीचे से निकलकर सीधे ट्रैक के बीचों-बीच जा पहुंचा, जबकि सामने से तेज रफ्तार ट्रेन मौत बनकर आ रही थी।

बिना एक पल गंवाए संदीप बिजली की रफ्तार से दौड़े और ट्रेन के गुजरने से ठीक कुछ सेकंड पहले उस व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले आए। मात्र 27 सेकंड के भीतर घटी यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग संदीप चाहर की इस बहादुरी को देश की असली ताकत बताते हुए सलाम कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com