-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mehbooba Mufti Accuses Jammu And Kashmir Administration Of Attempting To Rig Lok Sabha Elections
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर लोकसभा चुनाव में धांधली के प्रयास का लगाया आरोप
- Written By: साक्षी सिंह

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती PHOTO- ANI
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर उनकी पार्टी और समर्थकों को ‘चुनिंदा तौर पर निशाना बनाकर और परेशान’ करके ‘लोकसभा चुनाव में धांधली के प्रयास का आरोप लगाया। स्थानीय पीडीपी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पुलवामा में धारा 144 लगाकर शनिवार शाम 6:30 बजे से लोगों के इकट्ठा होने पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि पुलवामा श्रीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा है और यहां सोमवार को मतदान होना है।
मुफ्ती ने कहा, आज शाम 6:30 बजे से पुलवामा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि जहां चुनाव होने हों वहां पाबंदियां लगायी गयी हों और वह भी चुनाव संपन्न होने तक। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि वे लोगों को ‘परेशान’ करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे मतदान करने के लिए बाहर न आएं। उन्होंने कहा, ”चुनाव में फर्जीवाड़ा करने की तैयारी की जा रही है। चुनाव परिणाम पहले ही तय किये जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मतदान से पहले हिरासत में लिया गया।
मुफ्ती ने कहा, ये बात सिर्फ पुलवामा तक ही सीमित नहीं है। कुछ दिन पहले सुरनकोट में भी निशाना बनाया गया। उसके बाद हमारे 50-60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। एक अजीब माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर निर्वाचन आयोग को 1987 का चुनाव दोहराना है तो चुनाव का यह ड्रामा क्यों? अगर उन्हें इखवान या इखवानों की पार्टी बनानी है, जिनका वे समर्थन कर रहे हैं तो उन्हें यह बताना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग, जंतर-मंतर पर होगा NC का बड़ा प्रदर्शन
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
मुफ्ती ने कहा कि प्रशासन अभी तक अपने प्रतिनिधियों के समर्थन में खुलकर सामने नहीं आ रहा है क्योंकि वे श्रीनगर और बारामूला में दो सीटों पर चुनाव संपन्न होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सरकारी अधिकारी दबाव में है। पीडीपी कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जाता है और उन्हें परेशान किया जाता है। पीडीपी प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से ‘चुनाव का नाटक’ बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, अगर आप चुनाव में धोखाधड़ी करना चाहते हैं तो हमें बताएं हम चले जाएंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं की जान जोखिम में क्यों डालेंगे?
मुफ्ती ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई युवाओं को जेलों में डाल दिया। उन्होंने कश्मीर के लोगों से उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “नयी दिल्ली को यह संदेश भेजना आपकी जिम्मेदारी है कि जब आप हमारे युवाओं को जेलों में डालेंगे तो हम उन्हें अपने वकील के रूप में संसद में भेजेंगे। मुफ्ती ने आगे कहा कि वे पीडीपी को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे उनकी पार्टी की लोकप्रियता से ‘घबराए हुए’ हैं।
पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बारे में किए गए एक सवाल पर मुफ्ती ने कहा कि सरकार को पहले कश्मीर के इस हिस्से की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। मुफ्ती ने कहा, पहले उन्हें यहां के लोगों से बात करने दीजिये। हमारे देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं और भाजपा उन्हें घुसपैठिए और दीमक कहती है। उन्होंने कहा, जब वे यहां के मुसलमानों को अपना दुश्मन समझते हैं तो वे पीओके से मुसलमानों को लाकर क्या करेंगे। (एजेंसी)
Mehbooba mufti accuses jammu and kashmir administration of attempting to rig lok sabha elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोमवार को सफेद, गुरुवार को पीला…जानें नरोत्तम मिश्रा के हर दिन बदलते कपड़ों के रंगों का ज्योतिषीय रहस्य
Jul 11, 2026 | 02:18 PMशव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














