- Hindi News »
- India »
- Lok Sabha Elections 62 20 Percent Voting In The Fifth Phase Participation Of Women More Than Men
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 62.20 प्रतिशत मतदान, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक
- Written By: शुभम सोनडवले
लोकसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण के लिए कुल 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। 63 प्रतिशत महिला मतदाताओं की तुलना में 61.48 प्रतिशत पंजीकृत पुरुष मतदाता मतदान करने केंद्रों पर पहुंचे।

फोटो सौजन्य: पीटीआई
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के तहत 20 मई को पांचवें चरण के लिए कुल 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को संशोधित आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी। आयोग के मुताबिक पांचवें चरण में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक 63 प्रतिशत महिला मतदाताओं की तुलना में 61.48 प्रतिशत पंजीकृत पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ था, जहां 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 5409 मतदाता सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र थे।
बिहार, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में मतदान प्रक्रिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। बिहार और झारखंड में पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत का अंतर बहुत अधिक था। बिहार में जहां पात्र पुरुष मतदाताओं में से 52.42 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.58 रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Year Ender 2024: एक साल दो चुनाव और अप्रत्याशित नतीजे, महाराष्ट्र की राजनीति की इन घटनाओं ने सबको…
Year Ender 2024: राहुल गांधी को पटकने वाली उम्मीदवार क्यों लोकसभा में रह गई पीछे, क्या रही केंद्र से बाहर होने की वजह
लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे के सदमें से नहीं उबर पाए राहुल गांधी, अब अमेरिका में दे रहें अनाब-सनाब बयान
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर दीपेन्द्र हुड्डा का बड़ा बयान, कहा- समारोह में हुआ सेना का अपमान
इसी तरह, झारखंड में 58.08 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि महिलाओं में मतदान प्रतिशत 68.65 रहा। पश्चिम बंगाल में तृतीय लिंग श्रेणी में पंजीकृत अधिकतम 38.22 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े चुनाव परिणाम के बाद ही उपलब्ध होंगे। डाक मतपत्रों की गिनती और इसे कुल मतदान प्रतिशत में जोड़ा जाएगा। (एजेंसी)
Lok sabha elections 62 20 percent voting in the fifth phase participation of women more than men
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश
May 27, 2026 | 11:28 AMघरौंडा शिव महापुराण विवाद: पूर्व आयोजक सतीश कुमार का पलटवार, पंडित प्रदीप मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 11:27 AMCorruption: भंडारा में सड़क निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप, नगराध्यक्ष ने काम रुकवाया
May 27, 2026 | 11:25 AMYeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा-अरमान भूलेंगे सारी हदें, मायरा बनेगी नई साजिश का शिकार
May 27, 2026 | 11:21 AMExplainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
May 27, 2026 | 11:12 AMNCP में कलह की खबरों के बीच अहम बैठक में भिड़े तटकरे-भुजबल, मीटिंग छोड़कर चले गए पार्थ पवार
May 27, 2026 | 11:11 AMअब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
May 27, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














