-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Year Ender 2024 These Events In Maharashtra Politics Shocked Everyone
Year Ender 2024: एक साल दो चुनाव और अप्रत्याशित नतीजे, महाराष्ट्र की राजनीति की इन घटनाओं ने सबको…
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र एक साल के भीतर दो चुनाव हुए। दोनों चुनावों के नतीजों ने सबको चौंकाया। आइए जानते है कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में जिसने महाराष्ट्र की राजनीति को अलग मोड़ दिया।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र में इस साल दिसंबर में नई सरकार का गठन हो गया है। महायुति ने पूर्ण बहुमत की सरकार बना ली। लेकिन पिछले पांच सालों में महाराष्ट्र ने काफी राजनीतिक उठापटक देखी गई। 2024 ऐसा साल बना जो उस पर विराम लगाता नजर आया। इस राजनीतिक उठापटक की पटकथा 2019 में ही लिख दी गई थी, जब उद्धव ठाकरे ने अपने पुराने सहयोगी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस और अविभाजित एनसीपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बना ली थी।
महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में शामिल है जहां एक साल के भीतर दो चुनाव हुए। एक लोकसभा और दूसरा विधानसभा का चुनाव यहां हुआ। लोकसभा का चुनाव भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति की परीक्षा का वक्त था जिसमें वह बुरी तरह असफल रही। लेकिन विधानसभा चुनाव में दमदार वापसी करते हुए महायुति न केवल अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाई बल्कि अगले पांच साल तक सरकार चलाने के लिए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जून 2022 में 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे से विद्रोह किया और बीजेपी के साथ मिलकर महायुति की सरकार बनाई। इसके बाद शिवसेना के नाम और सिंबल पर भी दावा ठोक दिया और असली-नकली की लड़ाई में शिंदे गुट की जीत हुई। एकनाथ शिंदे के खाते में नाम और सिंबल दोनों आ गए। वहीं उद्धव ठाकरे को पार्टी का नाम और सिंबल दोनों बदलना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या सत्ता से बाहर हो जाती BJP? INDIA गठबंधन की एक गलती ने कैसे बदल दिया राजनीतिक इतिहास?
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Year Ender 2025: क्रिकेट के 25 सबसे बड़े और चौंकाने वाले रिकॉर्ड्स, जिसने साल 2025 में मचाई धूम
NCP की कमान अजित पवार के हाथ
एकनाथ शिंदे के रूप में महाविकास अघाड़ी का एक झटका लग चुका था। वह इससे उभर पाते इससे पहले अजित पवार ने एमवीए को दूसरा झटका दे दिया। जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से विद्रोह कर अपने गुट के विधायकों को लेकर महायुति सरकार में शामिल हो गए।
अजित पवार ने भी शरद पवार की बनाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नाम और सिंबल पर दावा ठोक दिया। चुनाव आयोग ने फरवरी 2024 में अजित पवार गुट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पार्टी का नाम, सिंबल और झंडा अजित पवार को आवंटित कर दिया।
लोकसभा चुनाव में कट्टर समर्थक बने कट्टर बैरी
अजित पवार गुट के शामिल होने से महायुति और मजबूत हुई लेकिन यह कितनी मजबूती और जनता इसपर कितना भरोसा जताती है इसकी असली परीक्षा तो लोकसभा चुनाव में होनी थी। 2024 का लोकसभा चुनाव 2019 से बिल्कुल अलग था क्योंकि जो पहले धुर-विरोधी थे वे अब एक साथ थे, और जो कट्टर समर्थक थे वे कट्टर बैरी बन चुके थे।
ईयर एंडर 2024 से जुड़ी ऐसी ही अन्य रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिवसेना में दो फाड़ के बाद उद्धव ठाकरे गुटे बीजेपी के खिलाफ खड़ा था तो एनसीपी का एक गुट बीजेपी के साथ था। लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे और शरद पवार दोनों ने उनके साथ छल करने और बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। तमाम चुनावी मुद्दों के साथ जनता के सामने ठाकरे और शरद पवार गुट ने इसे भी जोर-शोर से उठाया।
लोकसभा चुनाव में नहीं चला महायुति का जादू
विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा चुनाव महायुति का शक्ति परीक्षण भी था। इस शक्ति परीक्षण में महायुति को करारी शिकस्त मिली। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित रहे और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 31 सीटें जीत लीं। सबसे बड़ा झटका बीजेपी को लगा। 2019 में 23 सीटें जीतने वाली बीजेपी 9 सीटों पा आ गई। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 13, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 7 और शिवसेना (यूबीटी) ने 9 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी 9, शिवसेना 7 और एनसीपी केवल एक सीट ही जीत पाई।
बिना सीएम फेस के उतरी महायुति और MVA
लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से महा विकास अघाड़ी अति-उत्साहित थी। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस चर्चा को भी हवा दे दी कि क्या राज्य की जनता को एनसीपी और शिवसेना का विभाजन पसंद नहीं आया। महा विकास अघाड़ी को अब सत्ता में वापसी को रास्ता दिखाई दे रहा था। उसे भरोसा होने लगा कि विधानसभा में उसी की सरकार बनेगा जबकि महायुति की वापसी मुश्किल लगने लगी।
बिना चेहरे के उतरे मैदान में
लोकसभा चुनाव में हार और ढाई साल तक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार चलाने के बाद महायुति फिर अपनी शक्ति जुटाकर मैदान में थी। दूसरी तरफ मई में महायुति को पटकनी देने के बाद महा विकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव में भी टक्कर देने को तैयार थी। लेकिन खास बात यह रही कि दोनों ही गठबंधनों में चुनाव के आखिर तक सीएम के चेहरे को लेकर कोई घोषणा नहीं हो पाई।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान कराए गए। महायुति की तरफ से बीजेपी ने 149, शिवसेना ने 81 और एनसीपी ने 57 उम्मीदवार मैदान में उतारे। वहीं महा विकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस 101, शिवसेना (यूबीटी) 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारे।
चुनाव में एकबार फिर असली-नकली शिवसेना और एनसीपी का मुद्दा, अडानी, संविधान और जाति आधारित आरक्षण का मुद्दा छाया रहा। लेकिन विपक्ष के इन मुद्दों काे धरातल पर नहीं उतार पाया। इस सब मुद्दों पर महायुति की महिलाओं के लिए लाई गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ (लाडली बहन योजना) हावी हो गई।
महायुति की प्रचंड जीत के आगे MVA हुई धराशाही
लाडकी बहिन योजना की आंधी में एमवीए धराशाही हो गया। महायुति ने ना केवल प्रचंड जनादेश हासिल किया बल्कि नौबत यहां तक आ गई कि विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने तक के आंकड़े भी किसी विपक्षी पार्टी को नहीं मिले। बीजेपी ने अकेले 132 सीट जीती जो कि उसका अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती। वहीं विपक्षी पार्टियां मिलकर भी 50 का आंकड़ा नहीं छू पाई। शिवसेना (यूबीटी) को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को 10 सीटों पर संतोष करना पड़ा।
महाराष्ट्र को मिला नया सीएम
विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद सवाल यह था कि सीएम कौन बनेगा? बीजेपी ने ना केवल सबसे ज्यादा सीटें जीती थी बल्कि उसे 6 विधायकों का भी समर्थन था और ऐसे में उसकी सीएम पद पर दावेदारी सबसे मजबूत थी। करीब 10 दिनों तक चली जद्दोजहद के बाद यह साफ हो गया सीएम बीजेपी का ही होगा और एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठना होगा। 5 दिसंबर को नई सरकार के मुखिया के तौर पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। वहीं अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Year ender 2024 these events in maharashtra politics shocked everyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














