-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Rahul Gandhi Allegation For Lok Sabha Elections 2024 From Us
लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे के सदमें से नहीं उबर पाए राहुल गांधी, अब अमेरिका में दे रहें अनाब-सनाब बयान
- Written By: साक्षी सिंह
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं। वहां एक संवाद में उन्होंने आम चुनाव को लेकर कई बयान दिया। भारत में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तीन महीने हो गए, लेकिन लगता है वे अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं।

अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में संवाद के दौरान राहुल गांधी
वाशिंगटन: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिकी यात्रा पर हैं। वहां एक संवाद में उन्होंने आम चुनाव को लेकर कई बयान दिया। भारत में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तीन महीने हो गए, लेकिन लगता है वे अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं। अब वे अमेरिका में लोकसभा चुनाव काे लेकर अलग ही राग अलाप रहे हैं और अनाब सनाब बयान दे रहे रहे हैं। साथ ही आरोप लगा रहे हैं कि भारत में आम चुनाव लड़ने के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं थे। आगे अपना पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार को ध्वस्त कर दिया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल अभी अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने सोमवार को यहां प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में ये टिप्पणियां कीं। राहुल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ध्वस्त हो गया।
ये भी पढ़ें:-अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सेमीफाइल का अखाड़ा तैयार, ट्रंप और कमला हैरिस के बीच आज है पहला मुकाबला
सम्बंधित ख़बरें
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
गठबंधन ध्वस्त हो गया
राहुल गांधी ने कहा कि यह महज प्रधानमंत्री के बारे में नहीं है, यह उससे कहीं अधिक गहरा है। भारत में क्या हुआ है कि नरेन्द्र मोदी को सत्ता में लाने वाला गठबंधन ही ध्वस्त हो गया। यह बिल्कुल बीच से टूट गया। उन्होंने कहा कि इसलिए आप देखेंगे कि इन चुनावों में वे संघर्ष करेंगे। क्योंकि यह मूल विचार कि पीएम मोदी भारत के लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं, यह खत्म हो गया है।
निर्वाचन आयोग पर लगाए आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि मैं इसे स्वतंत्र चुनाव नहीं मानता हूं। मैं इसे काफी हद तक नियंत्रित चुनाव मानता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर निष्पक्ष चुनाव होता तो भाजपा 240 सीटों के आसपास भी कहीं आती। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास भारी वित्तीय बढ़त थी। कांग्रेस नेता ने दावा किया। निर्वाचन आयोग वही कर रहा था जो वे चाहते थे। पूरा प्रचार अभियान ऐसे बनाया गया कि मोदी जी देशभर में अपना एजेंडा चला सकें।
मोदी को लग गया था अंदाजा
राहुल गांधी बोले कि कांग्रेस पार्टी ने अपने बैंक खाते सील होने के बीच चुनाव लड़ा और मूल रूप से मोदी का विचार ध्वस्त कर दिया। आप यह देख सकते हैं क्योंकि अब जब आप प्रधानमंत्री को संसद में देखते हैं। वह मनोवैज्ञानिक रूप से उलझ गए हैं और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह कैसे हो गया। एक सवाल पर राहुल ने कहा कि आधे प्रचार के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने यह नहीं सोचा था कि उन्हें 300 या 400 के आसपास सीटें मिलेंगी।
गांधी ने पीएम मोदी की छवि को ऐसा बताए
कांग्रेस नेता ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें जल्द ही समझ आ गया था कि यह चीज गलत दिशा में जा रही है। हमें पुष्ट सूत्रों से प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। यह साफ था कि वे मुसीबत में हैं। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री के अंदर यह चल रहा था जिसे मैं देख सकता था। और मनोवैज्ञानिक रूप से, यह अब कैसे हो रहा है? क्योंकि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जैसा कि आप जानते हैं कि वह कई वर्षों तक गुजरात में थे और उन्होंने कभी राजनीतिक रूप से प्रतिकूल किसी स्थिति का सामना नहीं किया, फिर भारत के प्रधानमंत्री बन गए। अचानक से यह विचार टूटना शुरू हो गया।
हमारी गठबंधन ने मोदी को हिला दिया
राहुल गांधी बोले- कहा कि हम जानते थे। जब उन्होंने कहा कि मैं सीधे ईश्वर से बात करता हूं, तो हमें पता चल गया कि हमने वास्तव में उन्हें हिला दिया है। लोग सोचते थे कि प्रधानमंत्री का यह कहना है कि मैं खास हूं, मैं अलग हूं और मैं ईश्वर से बात करता हूं’। लेकिन हम इसे ऐसे नहीं देखते थे। आंतरिक रूप से, हमने इसे मनोवैज्ञानिक रूप से टूटने के तौर पर देखा कि यहां क्या हुआ? यह चीज कैसे काम नहीं कर रही है?
ये भी पढ़ें:-देश में कब ख़त्म होगा आरक्षण? अमेरिका में राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
शनिवार को अमेरिका पहुंचे राहुल ने टेक्सास के डलास में भारतीय समुदाय के सदस्यों और युवाओं से बातचीत की। उनकी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी सरकार के सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने की भी योजना है।
Rahul gandhi allegation for lok sabha elections 2024 from us
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jul 09, 2026 | 10:36 PMJalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














