-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Year Ender 2024 Congress Kishori Lal Sharma Defeated Bjp Smriti Irani From Amethi Seat In Lok Sabha 2024 Elections
Year Ender 2024: राहुल गांधी को पटकने वाली उम्मीदवार क्यों लोकसभा में रह गई पीछे, क्या रही केंद्र से बाहर होने की वजह
- Written By: प्रिया जैस
2024 ये ऐसा साल रहा, जिसने देश में कई राजनीतिक बदलाव किए। 2024 ये साल सभी राजनीतिक दलों के लिए बहुत ही खास रहा। साल 2024 कुछ नेताओं के लिए सौगात बनकर आया तो कुछ के लिए तबाही। ऐसा ही एक किस्सा बीजेपी और कांग्रेस में हुआ।

स्मृति ईरानी (सौजन्य-एएनआई)
नवभारत डेस्क: अमेठी लोकसभा एक ऐसी सीट है, जहां दशकों से कांग्रेस का शासन रहा है, जहां कांग्रेस पार्टी राज करती आई है। ये एक ऐसी सीट है, जहां से कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ तीन बार 1967, 1971 और 1977 हारी थी। इसके बाद यहां से कांग्रेस का शासन शुरू हो गया था।
लेकिन, कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब उनसे लोकसभा सीट छीनी गई। ये तब हुआ जब 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के सामने भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा। स्मृति ईरानी ने अमेठी से चुनाव लड़कर राहुल गांधी को पछाड़ा था और अमेठी में जीत हासिल की थी।
हालांकि, ये ज्यादा दिन नहीं चला और अगले ही चुनाव में पासा पलट गया। 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी के हराने वाली स्मृति ईरानी को तगड़ा झटका लगा जब उनका सामना 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हुआ। अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने हराकर पूरे देश को चौंका दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
दतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
कांग्रेस के लिए चाणक्य साबित हुए किशोरी लाल
बात ये तो थी ही कि वे किशोरी लाल शर्मा से हार गई लेकिन बात यह भी थी कि स्मृति की ये हार राहुल गांधी की पिछली हार से बड़ी थी। उनकी इस हार का सीधा असर भारतीय जनता पार्टी पर पड़ा। सभी को विश्वास था कि राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी किशोरी लाल शर्मा को आसानी से हरा देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले किशोरी लाल शर्मा ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर पासा पलट दिया और स्मृति ईरानी को 1.30 लाख वोट से हराया।
अभी तक परदे के पीछे कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने वाले किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी का अमेठी से पत्ता ही साफ कर दिया। देखा जाए तो स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराने के बाद कांग्रेस को हल्के में लेने की भूल कर दी, जिसकी वजह से उन्हें ये परिणाम भुगतने पड़े। 5 साल में स्मृति ने लोगों का भरोसा खो दिया।
- आखिर लोकसभा 2019 में लोगों का भरोसा जीतने वाली स्मृति ईरानी क्यों हारी बताते है।
आपको बता दें, अमेठी वहीं सीट है जहां से राजीव गांधी, सोनिया, राहुल सभी यहां से जीतकर संसद पहुंचते रहे हैं। 2004 से लगातार अमेठी में राहुल गांधी जीत रहे थे, जिस पर 2019 के लोकसभा चुनाव में ब्रेक लगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55 हजार वोट से चुनाव जीत लिया और राहुल गांधी की हार हुई थी।
जनता और कार्यकर्ताओं से टूटा संपर्क
इस जीत के बाद स्मृति ईरानी को देश का बड़ा उम्मीदवार बना दिया। 5 साल में उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन के लिए काम किया लेकिन लोगों से संपर्क करना भूल गई। उन्होंने अमेठी में अपना घर भी बनाया, मगर लोगों के दिल में घर नहीं बना सकीं। स्मृति का आम लोगों से मिलना आसान नहीं था। तो वहीं दूसरे ओर केएल शर्मा सादगी वाले व्यक्ति बने और आम लोगों के साथ स्वयं जाकर जमीनी स्तर पर काम किया।
इस बीच स्मृति कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करती रहीं और कार्यकर्ताओं के बीच उठना-बैठना कम कर दिया था। ज्यादातर समय उन्होंने अमेठी से ज्यादा दिल्ली में गुजारा। वहीं दूसरी ओर किशोरी लाल जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर काम किया और लोगों से बातचीत कर उनकी तकलीफ समझी।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इन कारणों से हारीं स्मृति ईरानी
1. कांग्रेस ने भाजपा को टिकट में उलझाकर रखा और वे अंदर ही अंदर तैयारी की। कांग्रेस की ओर से किशोरी लाल शर्मा लंबे समय से अंदर ही अंदर अमेठी सीट पर चुनाव की तैयारियां कर रहे थे।
वहीं, स्मृति ईरानी अपनी जीत को लेकर ओवरकॉन्फिडेंट थीं और भाजपा अमेठी में चुनाव का माहौल सेट करने में असमर्थ रही। 2019 में तो चुनाव में स्मृति ईरानी जीत गई लेकिन 2024 में ऐसा नहीं हुआ। 2024 में वो कैंपेनिंग में अकेली दिख रही थीं। वोटिंग से पहले अमित शाह और CM योगी यहां कैंपेनिंग के लिए पहुंचे जरूर थे लेकिन उसका कोई खासा असर दिखाई नहीं दिया।
2. वहीं दूसरी ओर केएल शर्मा ने नाराज कांग्रेसियों को मनाने में अपना समय दिया। उनके परिवार ने भी गांव-गांव जाकर कैंपेन चलाया। पत्नी-बेटी गांव-गांव कैंपेन करती रहीं। 5 विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने महिला वोटर्स पर फोकस किया। कांग्रेस के समय में लॉन्च हुए प्रोजेक्ट, जिन्हें भाजपा ने आगे नहीं बढ़ाया, उनके बारे में लोगों को बताया और दोबारा कांग्रेस सरकार चुनने के लिए अपील की।
दूसरी तरफ, केएल शर्मा ने गांव-गांव में पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। ये वो लोग थे, जो अलग-अलग कारणों से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। किशोरी लाल ने उनके साथ खुद बैठक की और दोबारा पार्टी में साथ साथ आने के लिए सभी को मनाया।
3. प्रियंका-राहुल ने लोगों को इमोशनली कनेक्ट किया और 2024 के चुनाव के लिए अखिलेश के साथ जोड़ी बनाई। चुनाव के लिए अखिलेश अमेठी में प्रचार के लिए आए। उन्होंने मुस्लिम-यादव वोटर्स को सीधा कनेक्ट किया और कांग्रेस को वोट करने के लिए कहा। इसके अलावा प्रियंका गांधी अमेठी के लोगों के बीच आती रहीं।
4. प्रियंका गांधी महिलाओं को गले लगाकर कहतीं रही कि हमारा दिल का रिश्ता है, 5 साल वाले इस रिश्ते को तोड़ नहीं सकते। मंच से भी लोगों को सीधे कनेक्ट करती रहीं। राहुल कहते रहे- 12 साल से यहां आ रहा हूं, जब मैं बच्चा था। उनकी इन बातों से लोग कनेक्ट होते गए।
लोगों को नहीं पसंद आया स्मृति ईरानी का लहजा
देखा जाए तो अमेठी के लोगों के लिए गांधी परिवार साफ्ट कॉर्नर रहा है। इसके अलावा लोगों के हित में कांग्रेस के लगातार काम देखकर लोगों का मन बदला। यही वजह है कि किशोरी लाल को 54.28% वोट मिले, स्मृति ईरानी 38.49% ही वोट हासिल कर सकीं।
देखा जाए तो लोगों का स्मृति ईरानी की कांग्रेस विरोधी भाषण पसंद नहीं आए क्योंकि एक तरह से कांग्रेस ही थी जो अमेठी में राज करती आई थी। इसके अलावा जीत हासिल करने के बाद स्मृति ईरानी का बदलता रवैया भी लोगों को पसंद नहीं आया।
Year ender 2024 congress kishori lal sharma defeated bjp smriti irani from amethi seat in lok sabha 2024 elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












