Salman Katrina Story: रेस्टोरेंट में हुआ सलमान खान-कैटरीना कैफ का झगड़ा, गुलाब वाला डांस बना पैचअप की वजह

Salman Khan Katrina Kaif Story: सलमान खान और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में झगड़े के बाद सलमान ने गुलाब मुंह में दबाकर डांस किया।
salman khan katrina kaif restaurant fight rose dance story
सलमान खान और कैटरीना कैफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Katrina Kaif Fight: बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में शामिल रहे सलमान खान और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी भले ही सालों पहले खत्म हो चुकी हो, लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान और कैटरीना के रिश्ते से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा फिर सुर्खियों में आ गया है, जिसे एक रेस्टोरेंट मालिक ने शेयर किया है।

यह किस्सा मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट ‘ऑलिव बार एंड किचन’ से जुड़ा है। रेस्टोरेंट के मालिक एडी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक रात सलमान खान और कैटरीना कैफ उनके रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़े के बाद कैटरीना गुस्से में अपनी टेबल पर बैठ गईं, जबकि सलमान खान उन्हें मनाने के तरीके सोचने लगे।

सलमान खान ने कैटरीना को ऐसे मनाया

एडी सिंह के मुताबिक, उस वक्त सलमान खान थोड़े नशे में थे, लेकिन उनका अंदाज पूरी तरह फिल्मी और रोमांटिक था। उन्होंने अचानक एक गुलाब का फूल उठाया, उसे मुंह में दबाया और कैटरीना के सामने डांस करने लगे। सलमान सिर्फ टेबल के पास ही नहीं, बल्कि बाथरूम जाते और वापस आते वक्त भी डांस करते रहे। उनका मकसद सिर्फ एक था कैटरीना को हंसाना और उनका गुस्सा शांत करना।

सलमान खान का मजेदार अंदाज

सलमान खान का यह अनोखा और मजेदार अंदाज आखिरकार काम कर गया। कुछ ही देर में कैटरीना कैफ मुस्कुराने लगीं और दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो गया। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि यह पल उनके लिए बेहद यादगार था, क्योंकि उन्होंने पहली बार किसी सुपरस्टार को इस तरह प्यार जताते देखा। गौरतलब है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुलाकात फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के सेट पर हुई थी।

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता

सलमान खान और कैटरीना कैफ करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। बाद में कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी की और अब वह एक बच्चे की मां बन चुकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com