- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Pune Porsche Accident Supreme Court Bail Blood Sample Tampering Case 2
अकोला में MIM का होगा राज? स्थायी समिति चुनाव में भाजपा और एमआईएम के बीच पक रही सियासी खिचड़ी
- Written By: प्रिया जैस
Standing Committee Election Akola: अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव में 16 सदस्यीय समिति में भाजपा का दबदबा! विजय अग्रवाल बन सकते हैं सभापति। जानें बहुमत का गणित और एमआईएम की भूमिका।

भाजपा और एमआईएम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation 2026: अकोला शहर में महापौर और उपमहापौर के चुनाव की प्रक्रिया होने के बाद अब सबकी निगाहें मनपा की आर्थिक धुरी मानी जाने वाली स्थायी समिति के चुनाव पर टिक गई हैं। 16 सदस्यीय इस समिति में किस गुट को कितनी सीटें मिलेंगी और सभापति पद की माला किसके गले में पड़ेगी, इसे लेकर राजनीतिक हलकों में जोरदार गतिविधियां शुरू हो गई है।
मनपा में दलगत स्थिति देखें तो भाजपा के सर्वाधिक 38 पार्षद हैं। इसके बाद कांग्रेस के 21, शिवसेना उबाठा के 6, वंचित बहुजन आघाड़ी के 5, राष्ट्रवादी (शरद पवार) के 3, एमआईएम के 3, जबकि राष्ट्रवादी (अजित पवार) और शिवसेना (शिंदे गुट) के एक-एक पार्षद हैं। स्थायी समिति की संरचना के अनुसार हर 5 सदस्य पर एक समिति सदस्य चुना जाता है।
सभापति चयन के लिए 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी
16 सदस्यीय स्थायी समिति में सभापति बनने के लिए 9 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। वर्तमान स्थिति में शहर सुधार आघाड़ी के पास यह बहुमत दिखाई दे रहा है। भाजपा के पास अपने 8 सदस्य हैं। यदि शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी (अजीत पवार गुट) का समर्थन मिला तो यह आंकड़ा 9 तक पहुंच जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में चार दिनों में पहुंचेगा 7,101 मीट्रिक टन यूरिया, किसानों को बड़ी राहत, प्रशासन सतर्क
तूफान से फसल नुकसान पर विधायक संजय कुटे सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल सहायता के निर्देश
अकोला की 223 ग्राम पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया शुरू, 12 जून को होगी आरक्षण लॉटरी
अकोला में ऑपरेशन प्रहार का असर, 2 दिन में 4 देशी कट्टे जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के मनपा चुनाव प्रमुख विजय अग्रवाल को स्थायी समिति का सभापति बनाया जा सकता है। उन्हें काफी अनुभव है, वे इसके पूर्व महापौर तथा स्थायी समिति के सभापति पद पर कार्य कर चुके हैं।
दिग्गजों ने कसी कमर
महापौर और उपमहापौर पदों का चुनाव संपन्न हो चुका है, लेकिन स्थायी समिति का सभापति पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सहित शहर सुधार आघाड़ी में शामिल अन्य दलों के कई दिग्गज नेताओं ने ‘फिल्डिंग’ शुरू कर दी है।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थायी समिति का सभापति पद भाजपा के पास ही रहेगा, यह लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन नाम अभी तक पूरी तरह से निश्चित नहीं हुआ है।अकोला मनपा स्थायी समिति चुनाव: 16 सदस्यीय समिति में भाजपा का दबदबा! विजय अग्रवाल बन सकते हैं सभापति। जानें बहुमत का गणित और एमआईएम की भूमिका।
यह भी पढ़ें – ‘पर्दे के पीछे गड़बड़ है…अजित पवार की मौत में बीजेपी का बड़ा हाथ’, संजय राउत ने लगाए सनसनीखेज आरोप
एमवीए के पास 6 सदस्यीय बल
इस हिसाब से भाजपा के 8, कांग्रेस के 4, ठाकरे गुट का 1 और वंचित का 1 सदस्य निश्चित माना जा रहा है। लेकिन महापौर चुनाव में बने गठबंधन और आघाड़ी की गणित के चलते तस्वीर कुछ अलग दिख रही है। भाजपा-प्रणित शहर सुधार आघाड़ी के पास फिलहाल 9 सदस्य हैं, जबकि महाविकास आघाड़ी के पास 6 सदस्यीय बल है।
भाजपा अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए एमआईएम को साथ लेकर संख्या 10 तक पहुंचाने की संभावना तलाश रही है। उतरते क्रमांक के अनुसार एमआईएम का एक सदस्य समिति में रहेगा। दूसरी ओर, महापौर चुनाव में भाजपा को समर्थन देने वाले आशीष पवित्रकार को अब भी बागी माना जा रहा है, इसलिए स्थायी समिति चुनाव में वे शहर सुधार आघाड़ी का साथ देंगे या नहीं, इस पर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Pune porsche accident supreme court bail blood sample tampering case 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: अभिरा ने लिया नया अवतार, दुश्मनों की हर साजिश होगी बेकार, कहानी में होगा बड़ा धमाका
Jun 09, 2026 | 12:02 PMपन्ना सुसाइड केस: कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो और सुसाइड नोट बने जांच का आधार
Jun 09, 2026 | 11:46 AMIndo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Jun 09, 2026 | 11:42 AMगाजियाबाद में टायर रबर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप राहत बचाओ अभियान में जुटी दमकल विभाग
Jun 09, 2026 | 11:28 AM‘लाडकी बहिन योजना होगी बंद’, शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने ट्वीट में पेश किया सबूत
Jun 09, 2026 | 11:26 AMVisa Fee Cancel: अमेरिकी कोर्ट ने रद्द की 1 लाख डॉलर की फीस, डोनाल्ड ट्रंप को लगा एक बड़ा झटका
Jun 09, 2026 | 11:24 AMड्राइविंग लाइसेंस वालों की टेंशन खत्म, 50 साल की उम्र तक वैध रह सकता है DL, RTO के चक्कर भी होंगे बंद
Jun 09, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














