-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Leaders Started Appealing To Election Commission To Postpone The Elections
हरियाणा में नेगेटिव फीडबैक से घबराए बीजेपी नेता, निर्वाचन आयोग से करने लगे चुनाव टालने की अपील
- Written By: शुभम पाठक
हरियाणा में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार नहीं दिख रही है। शायद यहीं कारण है कि हरियाणा बीजेपी प्रमुख मोहनलाल बड़ौली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव के तारीख को कुछ दिनों तक टालने की अपील की है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
चंडीगढ़: हरियाणा में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे हरियाणा की राजनीति में गर्माहट देखने को मिल रही है। दूसरी ओर इस गर्माहट को हरियाणा बीजेपी ने और तेज करते हुए चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखकर चुनाव के तारीख को कुछ समय तक टालने का अनुरोध किया है।
बीजेपी के इस अपील के बाद कांग्रेस समेत कई सारी राजनीतिक पार्टियों ने निशाना साधा है, बात अगर बीजेपी के इस अनुरोध के पीछे की कारण की करें तो हरियाणा बीजेपी के प्रमुख मोहनलाल बड़ौली ने चुनाव तिथि से पहले और बाद में छुट्टियों का हवाला देते हुए कहा है कि इससे मतदान प्रतिशत कम हो सकता है।
बीजेपी के इस अपील का तर्क
चुनाव आयोग को लिखे पत्र के बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख ने चुनाव आयोग को पत्र भेजा है। जिसमें चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को कुछ समय तक टालने का अनुरोध किया गया है। बीजेपी हरियाणा नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वरिंदर गर्ग ने इस मामले में कहा कि हमने चुनाव आयोग को तर्क दिया है कि एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले सप्ताहांत पर छुट्टी है और उसके बाद कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है क्योंकि लोग लंबे सप्ताहांत पर छुट्टी पर चले जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष
लोकसभा चुनाव 2029 के लिए नई EVM की जरूरत, चुनाव आयोग ने मोदी सरकार से मांगा ₹500 करोड़ का फंड
ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव में MSP बनेगा मेन मुद्दा, बीजेपी से किसानों की नाराजगी के बीच कांग्रेस चमका रही अपनी राजनीति
इसके साथ ही गर्ग ने कहा कि हमने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखा है। बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए, छुट्टियों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद कोई भी नयी तारीख ठीक रहेगी। शनिवार (28 सितंबर) को अनेक लोगों के लिए अवकाश रहता है, जबकि रविवार को भी अवकाश है। एक अक्टूबर को राज्य में चुनाव अवकाश है, इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती है, जो अवकाश है और तीन अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण भी अवकाश है।
चुनाव आयोग ने की पुष्टि
बीजेपी के इस बयान के बाद हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पुष्टि की है कि आयोग को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से पत्र की एक प्रति प्राप्त हुई है। अग्रवाल ने आगे बताया कि हमें प्रदेश भाजपा से पत्र मिला है और हमने इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कसा तंज
बीजेपी की इस अपील के बाद हरियाणा में सियासत तेज हो गई है, जहां कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हरियाणा भाजपा ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जिससे पता चलता है कि भाजपा चुनाव से कितनी डरी हुई है। अपनी हार को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी बचकानी दलीलें दे रही है।
ये भी पढ़ें:-सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुड़ाए छक्के, मुठभेड़ में एक आतंकी को उतारा मौत के घाट
हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिये जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि और न ही… pic.twitter.com/f5D83iOehp — Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) August 24, 2024
इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पास जनता को बताने के लिए न तो कोई मुद्दा है, न ही कोई काम या उपलब्धि है और न ही टिकट देने के लिए 90 उम्मीदवार हैं। इसीलिए भाजपा छुट्टियों का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश कर रही है। हरियाणा के मतदाता बहुत जागरूक हैं। वे छुट्टी मनाने कहीं नहीं जाएंगे, बल्कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए भारी संख्या में मतदान करने मतदान केंद्र पर आएंगे।
Bjp leaders started appealing to election commission to postpone the elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














