शाही शादी में मेहमानों के लिए लगी गोल्फ कार्ट गाड़ियां, स्टेज से खाने तक जाने के लिए बना खास सिस्टम

Golf Cart Wedding System : सोशल मीडिया पर एक भव्य भारतीय शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां विशाल वेन्यू में मेहमानों को स्टेज और खाने के काउंटर तक पहुंचाने के लिए गोल्फ कार्ट गाड़ियों की व्यवस्था।
A viral video shows a grand Indian wedding where golf carts were arranged to transport guests across a massive venue.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Luxury Indian Wedding : शादियां भारत में सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि एक भव्य उत्सव होती हैं। रोशनी, शानदार सजावट, अलग-अलग तरह के व्यंजन और मेहमाननवाजी इसे खास बना देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

वीडियो में दिख रहा है कि शादी का आयोजन इतने बड़े स्तर पर किया गया कि मेहमानों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक जाने के लिए गाड़ियों की मदद लेनी पड़ रही है।

शादी में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गोल्फ कार्ट

बताया जा रहा है कि यह समारोह किसी बड़े मैदान या विशाल वेन्यू में आयोजित किया गया था। पंडाल इतना फैला हुआ है कि पैदल चलकर हर सेक्शन तक पहुंचना आसान नहीं था। इसी वजह से आयोजकों ने गोल्फ कार्ट जैसी छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की।

इन गाड़ियों के जरिए मेहमानों को स्टेज, खाने के काउंटर और अलग-अलग थीम वाले सेक्शन तक पहुंचाया जा रहा है। खास तौर पर बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा का ध्यान रखा गया। सजावट भी बेहद भव्य नजर आ रही है, जहां हर हिस्सा अलग अंदाज में सजा दिखाई देता है।

लोगों ने मजाक में कहा- शादी कम और कोई बड़ा एक्सपो ज्यादा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे शाही शादी बता रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा दिखावा कह रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि यह शादी कम और कोई बड़ा एक्सपो ज्यादा लग रही है।

वहीं कुछ लोगों ने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन में मेहमानों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करना समझदारी भरा कदम है। यह वीडियो इंस्टाग्राम के wedding.vlogger नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com