- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Scored 164 Runs Against England Sahibzada Farhan Scored A Fifty
ENG vs PAK 1st Inning Highlight: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने रखा 165 रन का लक्ष्य, साहिबजादा ने ठोकी फिफ्टी
- Written By: संजय बिष्ट
ENG vs PAK: टी20 विश्व कप सुपर आठ में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। अब इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 165 रन बनाने होंगे।

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने रखा 165 रन का लक्ष्य (फोटो- सोशल मीडिया)
England vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ चरण में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पाल्लेकल स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। अब इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य है। यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बेहद अहम माना जा रहा है।
साहिबजादा फरहान ने ठोकी फिफ्टी
पाकिस्तान की पारी में सबसे अहम योगदान साहिबजादा फरहान का रहा। उन्होंने 45 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। फरहान ने टीम को संभालते हुए मध्यक्रम में रन गति बनाए रखी। उनके अलावा बाबर आजम और फखर जमां ने 25-25 रन का योगदान दिया, जबकि शादाब खान ने 23 रन बनाए। हालांकि सईम अयूब 7 और कप्तान सलमान आगा 5 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। कुल मिलाकर पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिससे पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया।
इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आदिल रशीद को भी एक सफलता मिली। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से पाकिस्तान की टीम 164 रन तक ही सीमित रही।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
सेमीफाइनल की दौड़ में अहम मुकाबला
इंग्लैंड के पास इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की करने का मौका है। टीम फिलहाल दो अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है और उसने सुपर आठ के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हराया था। दूसरी ओर पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को आगे की राह आसान बनाने के लिए अपने दोनों मैच जीतना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: कप्तान हरमनप्रीत की चोट पर सस्पेंस खत्म, स्मृति मंधाना ने दिया ये बड़ा अपडेट
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
इंग्लैंड:फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
Pakistan scored 164 runs against england sahibzada farhan scored a fifty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMUS-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
May 30, 2026 | 05:24 PMBrown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMFIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













