विमानों में बम की धमकी देने के एक और आरोपी की पहचान हुई, आतंक से जुड़े तार...

पिछले कुछ दिनों से हवाई जहाजों को बम से उड़ाने की लगातार धमकियां मिल रही थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सरगर्मियों से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान कुछ युवको को अरेस्ट भी किया गया था, एक युवक को मंगलवार के दिन पकड़ा गया हैं।
यह एक हवाई अड्डे की पुरानी तस्वीर है
फाइल फोटो: हवाई अड्डा [स्रोत: सोशल मीडिया]
Published on
Updated on

नई दिल्ली: हवाई विमानों में बम की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी की पहचान मंगलवार को हुई है। नागपुर पुलिस के मुताबिक, यह महाराष्ट्र के गोंदिया का जगदीश उइके (35) है। सूत्रों का दावा है कि यह आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है। यानि जगदीश के तार आतंक से भी जुड़े हुए है, हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

DCP श्वेता खेडकर ने बताया पुलिस टीम ने फर्जी ईमेलों की खोजबीन करके आरोपी को ट्रेस किया है। आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। यह 2021 में एक केस में अरेस्ट भी हो चुका है।

धमकी के मामलो की बात करें तो पिछले दो हफ्ते में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स को धमकी दी जा चुकी है। फ्लाइट्स में फेक थ्रेट देने के मामले में दो युवक पहले भी पकड़े जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने 26 अक्टूबर को 25 साल के शुभम उपाध्याय पकड़ा था। उसने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थीं। उसने फेमस होने के लिए ऐसा किया था।

बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था। उसने पैसों के लेनदेन के विवाद में दोस्त को फंसाने के लिए उसके नाम से X अकाउंट बनाकर 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की झूठी पोस्ट की थी।

पिछले कुछ दिनों से हवाई जहाजों को लगातार मिल रही बम की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियो की नींद उड़ा दी थी, जिसके बाद से एजेंसियां लगातार अलर्ट पर है तथा हर छोटी-बड़ी जानकारी पर नजर रख रही है। नुकसान की बात करें तो अबतक रद्द हुई उड़ानों से विमानन कंपनियों को करोड़ो रूपए का घाटा हुआ है, इसके साथ ही कई बार कंपनियों ने अपने यात्रियों से इस तरह की घटनाओं को लेकर खेद भी व्यक्त किया हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com