
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
05 Nov 2025 09:32 AM (IST)
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा घाट पर श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया।
#WATCH उज्जैन: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिप्रा घाट पर श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया। pic.twitter.com/Yjmx2UdcRu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
05 Nov 2025 08:42 AM (IST)
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र को इसे खोलना चाहिए था। अगर वे इसे तभी खोलते हैं जब कोई उन्हें लिखेगा तो इसका क्या फायदा? उन्हें खुद ही इसे खोलना चाहिए था। अब तो उनके साथ क्रिकेट मैच भी खेलना शुरू कर दिया है।
05 Nov 2025 07:54 AM (IST)
पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
#WATCH अमृतसर(पंजाब): गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। pic.twitter.com/s0xdA3GMQL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
05 Nov 2025 07:10 AM (IST)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सभी बाते नहीं आती हैं। उन्हें एक झूठी डिग्री मिली है।
#WATCH कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय था... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सभी बाते नहीं आती हैं। उन्हें एक झूठी डिग्री मिली है।"
(सोर्स: कांग्रेस/X) pic.twitter.com/1HiWCJafYG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
05 Nov 2025 06:50 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस स्थान पर परिचालन पुनः शुरू हो गया है जहां कल एक मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
#WATCH बिलासपुर, छत्तीसगढ़: उस स्थान पर परिचालन पुनः शुरू हो गया है जहां कल एक मेमू ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। pic.twitter.com/zJd17D6tuM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
05 Nov 2025 06:48 AM (IST)
भारत की विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में दिल्ली पहुंची, जहां बुधवार को टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। बुधवार शाम प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर टीम से मुलाकात करेंगे और इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाएंगे।
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बुधवार को बिहार में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा मधुबन विधानसभा और दूसरी सभा नरकटियागंज विधानसभा में होगी। गौरतलब है कि कल यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस चरण में कुल 18 जिले की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार, 4 नवंबर को थम गया है। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जिसको लेकर सभी दलों के नेता पूरे दमखम के साथ अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का अपडटे सबसे पहले पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…






