Rohit Arya Case: क्राइम ब्रांच की जांच तेज, गवाहों और अभिभावकों के बयान होंगे दर्ज

Rohit Arya Encounter Case में मुंबई क्राइम ब्रांच विधायक दीपक केसरकर का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच में पैसों के लेनदेन और गवाहों के बयान अहम होंगे।
Rohit Arya Encounter Case
मुंबई बंधक कांड (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: पवई स्थित स्टूडियो में रोहित आर्या एनकाउंटर की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच जल्द ही, पूर्व मंत्री और शिंदे शिवसेना विधायक दीपक केसरकर का बयान दर्ज करने की योजना बना रही है।

इसका कारण यह है कि मरने से पहले रोहित ने केसरकर के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर सवाल उठाए थे। केसरकर ने स्वीकार किया कि उन्होंने रोहित को आर्थिक मदद दी थी। लेकिन बातचीत के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह भी दी थी।

सीने में गोली लगी थी गोली रोहित के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें सीने में गोली लगी थी। जो पीठ से निकल गई। यह घातक चोट थी और इससे बचना असंभव था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई थी। क्योंकि रोहित ने स्टूडियो में रसायनों और लाइटर से आग लगाने की धमकी दी थी।

पवईः रोहित आर्य एनकाउंटर का मामला

  • वहीं, क्राइम ब्रांच रोहित आर्या की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक होने के बाद, उनका बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन शूटिंग में शामिल बच्चों में नांदेड़ के 5 कोल्हापुर का 1 साकीनाका और बोरीवली के 2-2 तथा नवी मुंबई के 3 बच्चे मौजूद थे। इन सभी बच्चों के अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
  • यह जांच न केवल रोहित की मौत के पीछे की सच्चाई उजागर करेंगी, बल्कि सरकारी प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में भी मदद करेगी। मजिस्ट्रेट अब गवाहों को समन जारी कर उनके बयान दर्ज करेंगे, और एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।
  • क्राइम ब्रांच ने पवई थाने के सीनियर इंस्पेक्टर तथा डीसीपी रैंक के अधिकारी के बयान भी पहले ही दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अब तक प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के चयान दर्ज किए है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिनमे एक गवाह और वीडियोग्राफर रोहन अहिर भी शामिल है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com